होमक्राइमJaipur Crime : बाइक पर जा रहे शख्स की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की, ओपन जेल में काट रहा था सजा
क्राइम

Jaipur Crime : बाइक पर जा रहे शख्स की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की, ओपन जेल में काट रहा था सजा

Jaipur Crime : बाइक पर जा रहे शख्स की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की, ओपन जेल में काट रहा था सजा जयपुर में करणी विहार थाना इलाके की घटना. तीन थानों का जाब्ता पहुंचा. नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश. Published : August 12, 20…

ETV Bharat के अनुसार12 अगस्त 2026 को 04:15 pm बजे
Jaipur Crime : बाइक पर जा रहे शख्स की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की, ओपन जेल में काट रहा था सजा

सौजन्य से:- ETV Bharat

Jaipur Crime : बाइक पर जा रहे शख्स की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की, ओपन जेल में काट रहा था सजा

जयपुर में करणी विहार थाना इलाके की घटना. तीन थानों का जाब्ता पहुंचा. नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश.

Published : August 12, 2026 at 8:49 PM IST

जयपुर: राजधानी जयपुर में बाइक पर आए दो बदमाशों ने बाइक सवार एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक धावास का रहने वाला था. वह साल 2018 में हुए एक मर्डर के मामले में ओपन जेल में सजा काट रहा था. यह वारदात करणी विहार थाना इलाके में धावास की जानकी विहार कॉलोनी की है.

जयपुर (पश्चिम) डीसीपी प्रशांत किरण ने बताया कि धावास निवासी गंगासहाय कुमावत (45) बाइक पर जा रहा था. दूसरी बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में कड़ी नाकाबंदी करवाई गई है. पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा.

बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस : मौके पर मौजूद लोगों ने करणी विहार थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. करणी विहार थाने से जाब्ता मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का मुआयना किया. करणी विहार के अलावा भांकरोटा और चित्रकूट थानों का जाब्ता भी मौके पर तैनात किया गया. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कवायद में जुटी है. एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएगी. पड़ताल में सामने आया है कि बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की.

साल 2018 में मर्डर के मामले में सजायाफ्ता : प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि गंगासहाय कुमावत साल 2018 में जयपुर के मोती डूंगरी थाना इलाके में हुए एक मर्डर में शामिल था. इस मुकदमे में उसे सजा हो चुकी थी. वह फिलहाल, सांगानेर ओपन जेल में सजा काट रहा था. वह बुधवार शाम को ओपन जेल की तरफ वापस जा रहा था. इसी दौरान बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के आलाधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं.

क्या होती है ओपन जेल ? : ओपन जेल में सजायाफ्ता बंदियों को रखा जाता है. सजा पूरी होने के बाद मुख्यधारा में लौटने में मदद के लिहाज से ओपन जेल में बंदियों को दिन में काम करने की अनुमति होती है. वे दिन में अपना काम कर सकते हैं. शाम को उन्हें वापस ओपन जेल पहुंचना होता है, जहां सुबह और शाम को उनकी हाजिरी होती है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें