होम›क्राइम›Jaipur Hit & Run: जयपुर के जगतपुरा में कार को बनाया काल, जानिए क्यों ब्लैक SUV से सनकी शख्स ने मचाया तहलका
क्राइम

Jaipur Hit & Run: जयपुर के जगतपुरा में कार को बनाया काल, जानिए क्यों ब्लैक SUV से सनकी शख्स ने मचाया तहलका

जयपुर के रामनगरिया क्षेत्र में किराए की काले रंग की SUV के टायर ठीक कराने के पैसों को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए SUV सवार युवकों ने जान से मारने की नीयत से दो युवकों को गाड़ी से कुचल दिया और फरार हो गए। घटना का वीडियो वा…

Navbharat Times के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 11:05 am बजे
Jaipur Hit & Run: जयपुर के जगतपुरा में कार को बनाया काल, जानिए क्यों ब्लैक SUV से सनकी शख्स ने मचाया तहलका

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर के रामनगरिया क्षेत्र में किराए की काले रंग की SUV के टायर ठीक कराने के पैसों को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए SUV सवार युवकों ने जान से मारने की नीयत से दो युवकों को गाड़ी से कुचल दिया और फरार हो गए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

जयपुर: राजधानी जयपुर में हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। रामनगरिया थाना क्षेत्र में कुछ युवकों के बीच विवाद के बाद काले रंग की SUV ने जमकर कहर मचाया। काले रंग की एसयूवी गाड़ी में सवार युवकों ने दो युवकों को गाड़ी से टक्कर मार दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने से यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि SUV में सवार बदमाशों ने जान से मारने की नियत से गाड़ी को दौड़ाते हुए युवकों को कुचलने की कोशिश की थी। हालांकि बाद में वे तेज रफ्तार में गाड़ी भगा ले गए।

पहले झगड़ा फिर गाड़ी से कुचलने की कोशिश

बताया जा रहा है कि घटना से पहले सड़क पर कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद SUV में सवार युवक वहां से निकलने लगे। इसी दौरान उन्होंने सामने खड़े एक युवक को गाड़ी से टक्कर मारी। इसके बाद दूसरे युवक को भी SUV से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। वायरल वीडियो में एक कॉलोनी की सड़क पर SUV और 10 से अधिक लोग दिखाई दे रहे हैं। विवाद के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा थी। SUV सवार युवकों ने पहले एक युवक को टक्कर मारी और फिर दूसरे युवक को भी निशाना बनाया। टक्कर के बाद वहां मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला।

किराए पर लेकर गए थे SUV

सांगानेर एसीपी दीपक खंडेलवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ युवक किराए पर SUV लेकर गए थे। SUV के टायर फटने या कटने के बाद वे उसे ठीक करवाने के लिए गए थे। इसी दौरान टायर ठीक करवाने के पैसों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने की बात सामने आई है। विवाद के बाद एसयूवी सवार युवकों ने गाड़ी की मरम्मत करने वालों को ही कुचलने का प्रयास किया।

अभी तक कोई केस दर्ज नहीं

पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहे युवक कौन हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। पहचान होने के बाद मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें