कोटद्वार: बढ़ते खर्चों के लिए मां के 20 लाख के जेवर चोरी कर राजस्थान भागा बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
{"_id":"6ac76a7d5bb407d1f8017387","slug":"kotdwar-son-steals-mother-jewelry-cover-rising-expenses-and-flees-to-rajasthan-arrested-by-police-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार: बढ़ते खर्चों…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6ac76a7d5bb407d1f8017387","slug":"kotdwar-son-steals-mother-jewelry-cover-rising-expenses-and-flees-to-rajasthan-arrested-by-police-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार: बढ़ते खर्चों के लिए मां के 20 लाख के जेवर चोरी कर राजस्थान भागा बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार: बढ़ते खर्चों के लिए मां के 20 लाख के जेवर चोरी कर राजस्थान भागा बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 08 Oct 2026 03:37 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 08 Oct 2026 03:37 PM IST
सार
महिला ने बताया कि उनके घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर एएसपी कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और सीओ कोटद्वार अस्मिता ममगाईं के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विस्तार
बालासौड़ में एक बेटे ने अपनी ही मां के घर से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए और राजस्थान फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत के 10.50 तोला सोने और 891 ग्राम चांदी के जेवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बालासौड़ निवासी अनीता देवी ने पांच अक्तूबर को कोतवाली कोटद्वार में तहरीर देकर बताया था कि उनके घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर एएसपी कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और सीओ कोटद्वार अस्मिता ममगाईं के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
देहरादून: ऑनलाइन गेमिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से गिरफ्तार किया आरोपी
विज्ञापन
संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर चोरी में वादिनी के बेटे दीपांशु राजपूत की भूमिका सामने आई। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पुलिस को उसके राजस्थान में होने की जानकारी मिली।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपांशु राजपूत को झालूपुरा, जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि व्यक्तिगत जरूरतों और शौक पूरे करने के लिए उसने मां के जेवर चोरी किए थे। वारदात के बाद वह जेवर लेकर राजस्थान भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: उदयपुर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से खींचतान; बैरिकेड पर चढ़े पूर्व मंत्री

राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में स्टूडेंट की मौत: रात को सोया, सुबह उठा नहीं; धरने पर बैठे छात्रों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा - Kota News

CS वी श्रीनिवास कोटा में, साइबर क्राइम पर फास्ट इन्वेस्टिगेशन और बैंक पुलिस के बीच कोऑर्डिनेशन में करेंगे सुधार


