होम›शिक्षा-करियर›राजस्थान पंचायत चुनाव का बिगुल बजा: आज से शुरू नामांकन प्रक्रिया, मतगणना से लेकर रिजल्ट तक की पूरी टाइमलाइन पढ़ें
शिक्षा-करियर

राजस्थान पंचायत चुनाव का बिगुल बजा: आज से शुरू नामांकन प्रक्रिया, मतगणना से लेकर रिजल्ट तक की पूरी टाइमलाइन पढ़ें

जयपुर: राजस्थान में जिला परिषद और जिले की पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए आज निर्वाचन की लोकसूचना जारी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूब…

Navbharat Times के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 12:05 pm बजे
राजस्थान पंचायत चुनाव का बिगुल बजा: आज से शुरू नामांकन प्रक्रिया, मतगणना से लेकर रिजल्ट तक की पूरी टाइमलाइन पढ़ें

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर: राजस्थान में जिला परिषद और जिले की पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए आज निर्वाचन की लोकसूचना जारी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 14 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से होगी तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे तक रहेगी।राजस्थान पंचायत चुनाव प्रथम चरण के बारे में जानेंनाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत पश्चात चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रथम चरण का मतदान हेतु मतदान दलों का प्रस्थान 21 अक्टूबर को होगा। साथ ही मतदान 22 अक्टूबर (गुरुवार) को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।पंच सरपंचों के लिए आज जारी होगी लोकसूचनापंच एवं सरपंच पदों के लिए 8 अक्टूबर को निर्वाचन की लोकसूचना जारी होगी। नाम निर्देशन पत्र 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 23 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11ः30 बजे से होगी तथा नाम वापसी का समय अपराह्न 2 बजे तक रहेगा। इसके तुरंत पश्चात चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।प्रथम चरण में पंच एवं सरपंच पद के लिए मतदान 24 अक्टूबर (शनिवार) को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।उपसरपंच का चुनाव 25 अक्टूबर कोमतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी। उपसरपंच का चुनाव 25 अक्टूबर (रविवार) को होगा। वहीं जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवम्बर (शुक्रवार) को जिला मुख्यालय पर प्रातः 8 बजे से मतगणना समाप्ति तक की जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायती राज आम चुनाव के तहत पंचायत समिति सदस्यों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए पंचायत समिति वार रिटर्निंग अधिकारी एवं नामांकन प्राप्ति स्थल निर्धारित किए गए हैं, जो इस प्रकार है। क्र. सं. पंचायत समिति नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी (RO) नामांकन प्राप्ति स्थल 1 आमेर राजेन्द्र कुमार (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, आमेर) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी, आमेर 2 जालसू डॉ. आस्था शर्मा (सहायक कलक्टर - फास्ट ट्रैक, चौमूं) कमरा नंबर 6, तहसील कार्यालय, जालसू 3 रामपुरा डाबड़ी सुमन (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, रामपुरा डाबड़ी) न्यायालय कक्ष, उपखण्ड कार्यालय, रामपुरा डाबड़ी 4 चाकसू सीमा तिवाड़ी (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, चाकसू) न्यायालय कमरा नम्बर 7, उपखण्ड कार्यालय, चाकसू 5 कोटखावदा श्रीकान्त व्यास (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, जयपुर शहर उत्तर) तहसील कार्यालय, कोटखावदा 6 माधोराजपुरा ललित मीणा (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, माधोराजपुरा) उपखण्ड कार्यालय, माधोराजपुरा 7 चौमूं अजीत सिंह राठौड़ (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, चौमूं) कमरा नंबर 02 (न्यायालय कक्ष), उपखण्ड कार्यालय, चौमूं 8 गोविन्दगढ़ मुक्ता राव (सहायक कलक्टर, चौमूं) अम्बेडकर भवन (हॉल), पंचायत समिति, गोविन्दगढ़ 9 जमवारामगढ़ ओम प्रकाश मीणा (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, जमवारामगढ़) न्यायालय कक्ष, उपखण्ड कार्यालय, जमवारामगढ़ 10 आंधी सुप्रिया (सहायक कलक्टर - फास्ट ट्रैक, जमवारामगढ़) न्यायालय कक्ष, तहसील कार्यालय, आंधी 11 झोटवाड़ा खुशबू शर्मा (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, जयपुर प्रथम) न्यायालय तहसीलदार कमरा नं. 1, तहसील कालवाड़, जयपुर 12 जोबनेर रमेश कुमार (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, जोबनेर) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, जोबनेर 13 दूदू गुलाब सिंह वर्मा (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, दूदू) न्यायालय कक्ष संख्या 02, उपखण्ड कार्यालय, दूदू 14 मौजमाबाद मुकेश कुमार अग्रवाल (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, मौजमाबाद) न्यायालय कक्ष, उपखण्ड अधिकारी, मौजमाबाद 15 फागी बलबीर सिंह (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, फागी) इजलास कक्ष, उपखण्ड कार्यालय, फागी 16 सांभरलेक ऋषिराज कपिल (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, सांभरलेक) न्यायालय कक्ष 01, उपखण्ड कार्यालय, सांभरलेक 17 किशनगढ़ रेनवाल सर्वेश शर्मा (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, किशनगढ़-रेनवाल) इजलास कक्ष, उपखण्ड कार्यालय, किशनगढ़ रेनवाल 18 सांगानेर विकास प्रजापत (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, सांगानेर) कोर्ट रूम, उपखण्ड कार्यालय, सांगानेर 19 बस्सी दीपक सिंह खटाणा (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, बस्सी) न्याय कक्ष (इजलास), उपखण्ड कार्यालय, बस्सी 20 तूंगा शिप्रा जैन (सहायक कलक्टर, बस्सी) तहसील कार्यालय, तूंगा न्यायालय कक्ष 21 शाहपुरा जगदीश प्रसाद बैरवा (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, शाहपुरा) न्याय कक्ष कमरा नंबर 10, उपखण्ड कार्यालय, शाहपुरा 22 अमरसर अजीत कुमार बुन्देला (सहायक कलक्टर - फास्ट ट्रैक, शाहपुरा) कमरा नंबर 03, कार्यालय उप तहसील, अमरसर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें