Jaipur Nagar Nigam Winners List: कांग्रेस के धर्मसिंह की करिश्माई जीत, BJP की ज्योति खंडेलवाल को झटका, पढ़ें कौन जीता
Jaipur Nagar Nigam 2026 Winners List: जयपुर नगर निगम की 146 सीटों के घोषित नतीजों में बीजेपी ने 78 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस को 53 और निर्दलीयों को 15 सीटें मिली हैं। जयपुर: जयपुर नगर निगम चुनाव…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Jaipur Nagar Nigam 2026 Winners List: जयपुर नगर निगम की 146 सीटों के घोषित नतीजों में बीजेपी ने 78 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस को 53 और निर्दलीयों को 15 सीटें मिली हैं।
जयपुर: जयपुर नगर निगम चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन कर बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी के प्रदर्शन से साफ हो गया है कि यहां बीजेपी अपना बोर्ड बनाएगी। यहां बीजेपी का बोर्ड बनना लगभग तय कर लिया है। अब तक घोषित परिणामों के अनुसार बीजेपी 78 सीटें जीती है। इसी तरह कांग्रेस ने 53 सीटें पर कब्जा जमाया है। निर्दलीय अभी तक 15 सीटें पर विजयी पताका लहरा चुके हैं।
इन सीटों पर होगी री पोलिंग, कई जगह नतीजे होल्ड
नगर निगम के कुल 150 वार्डों में से आज 146 वार्डों की मतगणना पूरी हो चुकी है। वहीं, 4 वार्डों (वार्ड संख्या 9, 18, 25 और 34) के 5 मतदान केंद्रों पर री-पोलिंग कराने का निर्णय लिया गया है।
पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल की करारी हार
बीजेपी के लिए सबसे बड़ा झटका वार्ड 110 से सामने आया, यहां जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को हार का सामना करना पड़ा। वे अपने किसी भी बूथ पर बढ़त नहीं बना सकीं और उन्हें कांग्रेस की सुनीता मेठी ने शिकस्त दी। इधर, दिग्गज बीजेपी नेता विमल कटियार को निर्दलीय प्रत्याशी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार धर्मसिंह सिंघानिया ने बीजेपी के प्रत्याशी मुकेश शर्मा (काका) को हराते हुए बड़ी जीत दर्ज की।
यहां देखें विनर्स लिस्ट
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


