वाणिज्यिक कर विभाग का पुनर्गठन, जयपुर में नया जोन - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Reorganization Of Commercial Tax Department, New Zone In Jaipur वाणिज्यिक कर विभाग का पुनर्गठन, जयपुर में नया जोन - कॉपी लिंक वित्त (कर) विभाग ने वाणिज्यिक कर विभाग के पुनर्गठन…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Reorganization Of Commercial Tax Department, New Zone In Jaipur
वाणिज्यिक कर विभाग का पुनर्गठन, जयपुर में नया जोन
- कॉपी लिंक
वित्त (कर) विभाग ने वाणिज्यिक कर विभाग के पुनर्गठन को मंजूरी देते हुए प्रदेश में कई नए कार्यालयों और पदों के सृजन की स्वीकृति दी है। आदेश के अनुसार जयपुर में नया जयपुर-पश्चिम जोन गठित किया गया है। इसके अलावा नियमित वृत्त एवं वार्डों के पुनर्गठन के साथ नए बिजनेस ऑडिट सर्किल भी बनाए गए हैं। पुनर्गठन के तहत जयपुर संभाग-पंचम में दो नए बिजनेस ऑडिट वृत्त गठित किए गए हैं।
वहीं जोधपुर में अतिरिक्त आयुक्त, बिजनेस ऑडिट का कार्यालय तथा राजस्थान बिजनेस ऑडिट विंग के तहत जोधपुर और उदयपुर में तीन-तीन बिजनेस ऑडिट शाखाओं के कार्यालय गठित किए गए हैं। सरकार ने तीन नए अपीलीय प्राधिकारी कार्यालय भी गठित किए हैं। इनमें जयपुर-चतुर्थ, जयपुर-पंचम और भीलवाड़ा शामिल हैं। इसके अलावा जयपुर और जोधपुर में जीएसटी अपीलीय अधिकरण के लिए उप आयुक्त स्तर के कार्यालयों का गठन किया गया है। जयपुर में विशेष वृत्त वैट (Special Circle VAT) का कार्यालय भी बनाया गया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर को मिली 16 नई ई-बसें: CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी; कहा- धुआं और शोर नहीं - Jaipur News

जयपुर को मिली 16 पीएम ई-बसों की सौगात, CM बोले, 'रोडवेज अब घाटे का नहीं, फायदे का विभाग'

14 आरएएस अफसरों के तबादले, महावीर खराड़ी उदयपुर लौटे: सीएम की जहां जनसुनवाई वहां SDM बदला, हरिसिंह देवल नए नगर निगम उपायुक्त बने - Udaipur News


