पीटीआई भर्ती में डमी कैंडिडेट बैठाने के आरोपी को जमानत: राजस्थान हाईकोर्ट से मिली राहत, जुलाई में गिरफ्तार किया था - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan High Court Grants Bail To RPSC PTI Exam Dummy Candidate Case पीटीआई भर्ती में डमी कैंडिडेट बैठाने के आरोपी को जमानत:राजस्थान हाईकोर्ट से मिली राहत, जुलाई में गिरफ्तार…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan High Court Grants Bail To RPSC PTI Exam Dummy Candidate Case
पीटीआई भर्ती में डमी कैंडिडेट बैठाने के आरोपी को जमानत:राजस्थान हाईकोर्ट से मिली राहत, जुलाई में गिरफ्तार किया था
- कॉपी लिंक
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा उत्तीर्ण करने के आरोपी को राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
मामले में पुलिस थाना सिविल लाइंस, अजमेर ने कूका (बागोड़ा), जालोर निवासी गोपीलाल पुत्र बाबूलाल बिश्नोई को 28 जुलाई को गिरफ्तार किया था। आरोपी पर आरोप था कि उसने भर्ती परीक्षा में अपनी जगह डमी कैंडिडेट को बैठाया था।
अभियोजन के अनुसार, मामले का खुलासा दस्तावेज सत्यापन के दौरान हुआ। इसके बाद RPSC की ओर से पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई।
आरोपी की ओर से अधिवक्ता वाई.एस. जादौन, अधिवक्ता राजू जानी एवं अधिवक्ता अनिता वर्मा ने पैरवी की। अधिवक्ताओं ने अदालत के समक्ष तर्क दिया कि आरोपी ने स्वेच्छा से ज्वाइनिंग नहीं दी और कथित परीक्षा के आधार पर कोई लाभ प्राप्त नहीं किया। साथ ही, आरोपी को मामले में झूठा नामजद किए जाने की दलील भी रखी गई।
हाईकोर्ट ने मामले के तथ्यों एवं परिस्थितियों तथा दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करने के बाद आरोपी को जमानत का लाभ प्रदान कर दिया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


