होमधर्म-आस्थास्वतंत्रता दिवस पर जयपुर नगर निगम मुख्यालय की आकर्षक सजावट और सेल्फी पॉइंट
धर्म-आस्था

स्वतंत्रता दिवस पर जयपुर नगर निगम मुख्यालय की आकर्षक सजावट और सेल्फी पॉइंट

स्वतंत्रता दिवस पर जयपुर नगर निगम मुख्यालय को तिरंगे और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जो लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसमें पहली बार आम जनता के लिए सेल्फी पॉइंट तैयार किया गया है, जो लोगों को खासतौर पर आकर्षित कर रहा है। X के अनुसार, नगर निगम मुख्यालय की सजावट स्वतंत्रता दिवस की थीम पर तैयार किए गए संदेशों के साथ-साथ स्वच्छता और सुंदरता के मुद्दे को भी प्रमुखता से प्रस्तुत कर रही है।

Dainik Bhaskar के अनुसार15 अगस्त 2026 को 04:56 pm बजे
स्वतंत्रता दिवस पर जयपुर नगर निगम मुख्यालय की आकर्षक सजावट और सेल्फी पॉइंट

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Municipal Corporation HQ Independence Day Decoration | Photos

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा जयपुर:नगर निगम मुख्यालय की सजावट बनी आकर्षण का केंद्र; पहली बार बनाया सेल्फी पॉइंट

- कॉपी लिंक

स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी जयपुर के सरकारी कार्यालयों और प्रमुख स्थानों को तिरंगे और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। टोंक रोड स्थित नगर निगम मुख्यालय की सजावट इस बार लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। नगर निगम मुख्यालय को पहली बार इस तरह सजा

नगर निगम मुख्यालय के बाहर की गई आकर्षक सजावट को देखने के लिए न केवल स्थानीय लोग, बल्कि जयपुर घूमने आए देशी और विदेशी पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। मुख्यालय के बाहर बनाया गया सेल्फी पॉइंट लोगों को खासतौर पर आकर्षित कर रहा है। यहां लोग तिरंगे के साथ तस्वीरें और सेल्फी लेते नज़र आ रहे हैं।

अब देखिए, स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी सजावटी से जुड़ी PHOTOS…

पहली बार आम जनता के लिए बनाया सेल्फी पॉइंट

नगर निगम मुख्यालय के बाहर इस बार पहली बार आम जनता के लिए विशेष सेल्फी पॉइंट तैयार किया गया है। स्वतंत्रता दिवस की थीम पर तैयार किए गए इस पॉइंट को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। यहां पहुंचने वाले लोग सेल्फी और फोटो लेकर स्वतंत्रता दिवस की यादों को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं।

सुबह से ही नगर निगम मुख्यालय के आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ी हुई है। जयपुर आने वाले पर्यटक भी इस सजावट को देखने और फोटो लेने के लिए यहां रुक रहे हैं।

CM भजनलाल के कटआउट के जरिए स्वच्छता का संदेश

नगर निगम मुख्यालय की सजावट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कटआउट भी लगाए गए हैं। इनके जरिए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है। सजावट में स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ स्वच्छ जयपुर और सुंदर जयपुर की थीम को भी प्रमुखता दी गई है।

नगर निगम की ओर से शहरवासियों को यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि अपने शहर को साफ-सुथरा और बेहतर बनाने की जिम्मेदारी याद करने का भी दिन है।

रात में रोशनी से और खूबसूरत नजर आ रहा निगम मुख्यालय

दिन के समय तिरंगे और स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी सजावट लोगों का ध्यान खींच रही है, वहीं रात के समय रंग-बिरंगी रोशनी नगर निगम मुख्यालय की खूबसूरती को और बढ़ा रही है। रोशनी से सजा निगम मुख्यालय टोंक रोड से गुजरने वाले लोगों को भी आकर्षित कर रहा है।

मुख्यालय के बाहरी हिस्से में की गई सजावट को इस तरह तैयार किया गया है कि सड़क से गुजरते समय भी यह साफ नजर आए। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग यहां रुककर तस्वीरें ले रहे हैं।

सरकारी दफ्तरों में भी सजावट, लेकिन निगम की सजावट सबसे अलग

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जयपुर के प्रमुख सरकारी कार्यालयों में भी विशेष सजावट की गई है। विभिन्न विभागों के कार्यालयों को तिरंगे, लाइटिंग और देशभक्ति से जुड़े संदेशों से सजाया गया है। कई निजी संस्थानों और प्रतिष्ठानों ने भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर अपने परिसरों में सजावट की है।

हालांकि, इस बार जयपुर नगर निगम मुख्यालय की सजावट सबसे ज्यादा चर्चा में है। निगम मुख्यालय को पहली बार आम जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने के साथ ही सेल्फी पॉइंट तैयार करने की पहल ने इसे बाकी सरकारी और निजी संस्थानों की सजावट से अलग कर दिया है।

------

यह खबरें भी पढ़िए…

जयपुर में ध्वजारोहण के दौरान एक व्यक्ति को आया हार्ट-अटैक:एंबुलेंस से एसएमएस हॉस्पिटल भिजवाया; बड़ी चौपड़ पर सत्ता और विपक्ष ने किया ध्वजारोहण

जयपुर में बड़ी चौपड़ पर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अलग-अलग समय में ध्वजारोहण किया। यहां सत्ता पक्ष की ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने झंडा फहराया, वहीं विपक्ष की ओर से प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने ध्वजारोहण किया। पढ़ें पूरी खबर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें