जयपुर- प्रेग्नेंट महिला की हत्या, मकान के अंदर गाड़ा शव: घर के अंदर से बदबू आ रही थी, मिट्टी के बाहर निकला था हाथ - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Murder Case | Woman Buried In House Garden Found; Police Hunt On जयपुर- प्रेग्नेंट महिला की हत्या, मकान के अंदर गाड़ा शव:घर के अंदर से बदबू आ रही थी, मिट्टी के बाहर निकल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Murder Case | Woman Buried In House Garden Found; Police Hunt On
जयपुर- प्रेग्नेंट महिला की हत्या, मकान के अंदर गाड़ा शव:घर के अंदर से बदबू आ रही थी, मिट्टी के बाहर निकला था हाथ
- कॉपी लिंक
जयपुर में एक मकान के अंदर महिला का शव मिला। फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने मकान किराए पर लिया था। मकान मालिक पहुंचा तो घर के अंदर से बदबू आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो महिला का शव मिट्टी में दबा था। उसका हाथ बाहर निकला हुआ था। यूपी निवासी किराएदार प्रवेश (22) फरार था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी खोदकर शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार- दो-तीन दिन पहले महिला की हत्या करके शव को गाड़ा गया है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की रहने वाली किरन के रूप में हुई है।
मामला बिंदायका थाना क्षेत्र के प्रेस्टीज कॉलोनी का रविवार सुबह का है। प्रवेश किरन (32) नाम की महिला के साथ दो महीने से मकान में रह रहा था। किरन को पत्नी बताया था। वह करीब 6 महीने की प्रेग्नेंट थी।
आरोपी पत्नी बताकर दो महीने से रह रहा था महिला के साथ
पुलिस ने बताया- बिंदायका के प्रेस्टीज कॉलोनी में रविवार सुबह एक मकान के अंदर मिट्टी में दबा महिला का शव मिला। फैक्ट्री में काम करने वाले उत्तर प्रदेश निवासी प्रवेश ने मकान को किराए पर लिया था। पिछले करीब 2 महीने से महिला को अपनी पत्नी बताकर उसके साथ यहां रह रहा था।
रविवार सुबह करीब 8 बजे मकान मालिक देखरेख के लिए मकान पर पहुंचे तो वहां लॉक लगा था। इस पर उन्होंने पड़ोसियों से पूछताछ की। अंदर जाकर देखा तो मिट्टी खोदी गई थी। गड्ढे के अंदर दफनाई गई महिला का हाथ बाहर निकला हुआ था।
महिला की हत्या कर शव को मिट्टी में गाड़ा
मिट्टी में दबा शव देखकर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि प्रवेश ने महिला की हत्या की है। मारने के बाद शव को गड्ढा खोदकर रात के समय गाड़ दिया दिया। इसके बाद मकान को लॉक करके फरार हो गया।
6 महीने की प्रग्नेंट थी मृतक महिला
डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया कि मकान मालिक ने करीब दो महीने पहले प्रवेश (22) को मकान किराए पर दिया था। उसने महिला का नाम किरन (32) निवासी उत्तर प्रदेश बताया था। किरन को प्रवेश ने अपनी पत्नी होना बताया था। वह करीब 6 महीने की प्रेग्नेंट भी थी। पुलिस की ओर से मृतका के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
शव पर नमक छिड़क भागा पुलिस जांच में सामने आया है कि रात में प्रवेश ने गड्ढा खोदकर शव दफनाया। शव को गलाने के लिए गाड़ने के बाद ऊपर से नमक भी डाला था। नमक डालने के बाद मिट्टी के नीचे शव दबा दिया। करीब 3 दिन पहले हत्या की थी उसके बाद प्रवेश घर पर आता-जाता था। रविवार सुबह जल्दी वह घर से निकल गया था। ठेकेदार से पैसे उधार लेकर फरार हो गया।
- CM बोले-नकारी गई पार्टी SIR पर सवाल खड़े कर रही: राहुल गांधी ने राफेल पर झूठ बोला,फिर कोर्ट में माफी मांगी; कांग्रेस से पूछे 5 सवाल
- उदयपुर- 2 करोड़ रिश्वत मामले में ASP गिरफ्तार: ACB ने दलाल को घूस लेते पकड़ा था; 272 प्लॉट घोटाला केस में FR के लिए हुई थी डील
- भारतीय-वायुसेना के साथ पहली बार युद्धाभ्यास करने पहुंचे अमेरिकी F-35: अमेरिका से 200 जवान आए, ‘तरंग शक्ति’ में 8 देशों के लड़ाकू विमान हुए शामिल
- राजस्थान एक्सप्लेनरEWS आरक्षण को लेकर रविंद्र भाटी सड़कों पर क्यों उतरे?: ‘सरलीकरण’ यात्रा का आखिर क्या मकसद और आगे क्या है बड़ा प्लान
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


