होमक्राइमहॉकी-डंडे और त्रिशूल नहीं ले जा सकेंगे कांवड़िए: तेज आवाज में डीजे नहीं बजा सकेंगे, पुलिस ने लगाई रोक; नॉन वेज दुकानों का समय तय - Jaipur News
क्राइम

हॉकी-डंडे और त्रिशूल नहीं ले जा सकेंगे कांवड़िए: तेज आवाज में डीजे नहीं बजा सकेंगे, पुलिस ने लगाई रोक; नॉन वेज दुकानों का समय तय - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Kanwar Yatra Alert | ID Card Mandatory For Pilgrims हॉकी-डंडे और त्रिशूल नहीं ले जा सकेंगे कांवड़िए:तेज आवाज में डीजे नहीं बजा सकेंगे, पुलिस ने लगाई रोक; नॉन वेज दुका…

Dainik Bhaskar के अनुसार31 जुलाई 2026 को 11:15 am बजे
हॉकी-डंडे और त्रिशूल नहीं ले जा सकेंगे कांवड़िए:  तेज आवाज में डीजे नहीं बजा सकेंगे, पुलिस ने लगाई रोक; नॉन वेज दुकानों का समय तय - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Kanwar Yatra Alert | ID Card Mandatory For Pilgrims

हॉकी-डंडे और त्रिशूल नहीं ले जा सकेंगे कांवड़िए:तेज आवाज में डीजे नहीं बजा सकेंगे, पुलिस ने लगाई रोक; नॉन वेज दुकानों का समय तय

- कॉपी लिंक

प्रदेश में सावन महीने के साथ शुरू हुई कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद हो गई है। कांवड़ यात्री अपने साथ हॉकी, डंडे, त्रिशूल, बेसबॉल बैट या अन्य हथियार नहीं ले जा सकेंगे।

ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली या अन्य गाड़ियों में तेज आवाज में डीजे नहीं बजा सकेंगे। कांवड़ यात्रियों को अपनी आईडी साथ रखनी होगी। कांवड़ के निर्धारित रूट पर ही यात्रा निकाली जाएगी। पुलिस ने सुरक्षा, ट्रैफिक और कानून व्यवस्था के लिए ये निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने कावंड यात्रा के रूट की नॉन-वेज दुकानों को सफाई रखने के साथ उनका समय भी तय किया है। जयपुर के प्रसिद्ध गलता तीर्थ सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल की नजर रहेगी।

हरिद्वार से निकलेगी यात्रा, प्रदेशभर में हाई अलर्ट

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर एडीजी (कानून-व्यवस्था) वी.के. सिंह ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को ये निर्देश दिए। इसमें कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और मैनेजमेंट रखने के लिए कहा। उन्होंने बताया- हरिद्वार से गंगाजल लेकर श्रद्धालु 11 अगस्त तक अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे। पिछले साल करीब 4.5 करोड़ कांवड़ यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

नॉन वेज की दुकानों को सफाई के निर्देश

जयपुर (पूर्व) डीसीपी करण शर्मा ने बताया- कांवड़ मार्ग पर आने वाले व्यापारियों, विशेषकर नॉन-वेज कारोबारियों को साफ-सफाई बनाए रखने और अपशिष्ट पदार्थ निर्धारित स्थानों पर डालने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दुकानों के संचालन का समय भी तय किया गया है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।

तेज आवाज वाले डीजे पर सख्ती

करण शर्मा ने बताया- निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। कांवड़ और अन्य वाहनों में अत्यधिक तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम के उपयोग पर कार्रवाई की जाएगी।

विवाद होने पर मौके पर ही होगा समाधान

पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती जिलों को कांवड़ यात्रा रूट, नेशनल हाईवे (NH-58, NH-73, NH-74 आदि) और संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग और नाकाबंदी के निर्देश दिए। साथ ही डीजे, एलपीजी गैस सिलेंडर और अन्य प्रतिबंधित सामग्री की जांच की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों या व्यापारियों के बीच कोई विवाद होने पर तुरंत स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाए, ताकि माहौल खराब न हो।

सीएलजी और शांति समिति के साथ बैठक

कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण निकालने के लिए पुलिस ने पहले ही सीएलजी, शांति समिति, व्यापार मंडलों और विभिन्न विभागों के साथ बैठकें की हैं। जयपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई।

सोशल मीडिया पर रहेगी साइबर सेल की नजर

कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और गलत पोस्ट पर जिला पुलिस और थाना स्तर की साइबर सेल लगातार निगरानी रखेगी। यदि कोई व्यक्ति गलत सूचना पोस्ट करता है तो उसका खंडन किया जाएगा। पोस्ट हटवाई जाएगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील

राजस्थान पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान संयम, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। इससे कांवड़ यात्रा सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सकेगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें