जयपुर में रास्ता बताने पर गाइड की चाकू घोंपकर हत्या: विरोध में आमेर के बाजार बंद; कहासुनी के बाद ड्राइवर ने हमला किया था - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Amer Tourist Guide Murder | Jeep Driver Controversy जयपुर में रास्ता बताने पर गाइड की चाकू घोंपकर हत्या:विरोध में आमेर के बाजार बंद; कहासुनी के बाद ड्राइवर ने हमला किया…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Amer Tourist Guide Murder | Jeep Driver Controversy
जयपुर में रास्ता बताने पर गाइड की चाकू घोंपकर हत्या:विरोध में आमेर के बाजार बंद; कहासुनी के बाद ड्राइवर ने हमला किया था
- कॉपी लिंक
जयपुर के आमेर महल में चाकूबाजी में घायल हुए टूरिस्ट गाइड की मंगलवार सुबह मौत हो गई। गाइड की मौत का पता चलते ही लोगों ने आमेर बाजार बंद कर दिया।
एसीपी (आमेर) ट्रेनिंग आईपीएस प्रतीक सिंह ने बताया- चाकूबाजी में घायल मनीष कुमार सोनी (40) निवासी आमेर की मौत हो गई। वह टूरिस्ट गाइड था। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे वह आमेर मावठे पर आया था। इस दौरान प्राइवेट कार से आए टूरिस्ट ने आमेर महल जाने का रास्ता पूछा था। वहां जीप लेकर खड़े ड्राइवर आजम ने उन्हें महल तक कार नहीं जाने की कहकर जीप से चलने को कहा।
गाइड मनीष के रास्ता समझाने पर टूरिस्ट अपनी कार से महल की ओर रवाना हो गए। इसी बात को लेकर ड्राइवर आजम और गाइड मनीष की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते गुस्साए जीप ड्राइवर आजम ने चाकू निकाल मनीष के पेट में घोंप दिया।
मनीष को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। पुलिस ने मौके से ही आरोपी जीप ड्राइवर आजम को पकड़ लिया था। SMS हॉस्पिटल के आईसीयू में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब 7 बजे मनीष की मौत हो गई।
आमेर बाजार किया बंद
चाकूबाजी की घटना को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया था। रास्ता रोककर करीब डेढ़ घंटे तक विरोध जताया गया था। मंगलवार सुबह घायल गाइड की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
विरोध जताने के लिए खुद की इच्छा से लोगों ने आमेर बाजार बंद कर दिया। बड़ी संख्या में लोग विरोध कर सड़क पर उतर आए। आमेर थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। आस-पास से अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाया गया। पुलिस ने समझाइश कर लोगों को शांत करवाया।
-------------------
ये खबर भी पढ़िए…
जयपुर: आमेर किले में ड्राइवर ने गाइड के चाकू घोंपा:गाड़ी ऊपर ले जाने को लेकर हुआ विवाद; भीड़ ने थाने का घेराव किया
जयपुर के आमेर में सोमवार को जीप ड्राइवर और गाइड में किले तक गाड़ी ले जाने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद ड्राइवर ने अपने साथी के साथ गाइड पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गाइड के पेट में चाकू लगा। गाइड को गंभीर हालत में एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना मावठा पर सुबह 10 बजे हुई। (पढ़िए पूरी खबर)
- बात खरी हैMLA छीलने लगे लौकी, प्रत्याशी ने बांट दी 'गोभी': रिछपाल मिर्धा बोले-क्या पता 'घोडे़-गधे' बनें; प्रचार के दौरान 'घर वापसी'
- LIVEपूर्व मंत्री ने प्रत्याशी के लिए दिया अमर्यादित बयान: सीएम का पाली में रोड शो, सिर पर चप्पल रखकर गलियों में घूमा निर्दलीय कैंडिडेट
- कोटा में 40 फीट ऊंचे पेड़ पर लेपर्ड फंसा: ट्रैंकुलाइज करने के लिए नीचे से 5 फायर, एक कामयाब; 4 घंटे में रेस्क्यू
- सीकर में छुट्टी पर आए सेना के जवान का किडनैप: कोचिंग से बाइक पर घर लौट रहा था, पत्नी को कॉल कर 10 लाख रुपए फिरौती मांगी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


