निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्षदों को जबरन उठाने का आरोप: कांग्रेस ने कहा- पुलिस ने दुर्व्यवहार किया; जयपुर पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Congress Protest: Memorandum Submitted To Commissioner Over Elections निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्षदों को जबरन उठाने का आरोप:कांग्रेस ने कहा- पुलिस ने दुर्व्यवहार किया;…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Congress Protest: Memorandum Submitted To Commissioner Over Elections
निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्षदों को जबरन उठाने का आरोप:कांग्रेस ने कहा- पुलिस ने दुर्व्यवहार किया; जयपुर पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा
- कॉपी लिंक
जयपुर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा- पार्टी के बहुत से चुने हुए पार्षदों को पुलिस ने जबरन उठाया है। साथ ही उन्हें डराया जा रहा है। उन्होंने कहा- अजमेर, जोधपुर, बीकानेर में जैसा हुआ, वैसा अगर जयपुर में हुआ तो सड़कों पर उतरना पड़ेगा। उन्होंने कहा- अगर इससे लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ता है तो इसके लिए पुलिस जिम्मेदार होगी।
जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को कमिश्नर सचिन मित्तल को मामले में ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने ज्ञापन के जरिए पुलिस से चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्ष भूमिका की मांग की।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों को अलग-अलग जगह से उठा लिया गया। ज्ञापन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, आदर्श नगर विधायक रफीक खान, किशनपोल विधायक अमीन कागजी और बगरू से कांग्रेस की पूर्व विधायक गंगा देवी मौजूद रहे।
री-पोलिंग में कैंडिडेट को धक्के मारकर निकाला
सुनील शर्मा ने कहा- ऐसा पहले कभी भी राजस्थान क्या, इस देश में भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कई जगह इलेक्शन में 12 सीटों पर कांग्रेस जीत रही थी, लेकिन वहां ईवीएम नहीं दिखाई गई। जब कैंडिडेट्स ने री-पोलिंग की मांग की तो उन्हें धक्के मारकर निकाल दिया गया।
शर्मा ने कहा- कांग्रेस की निकाय चुनाव कमेटी जयपुर में मेयर के लिए प्रत्याशी उतारने की भी तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा- कांग्रेस के पदाधिकारी मीटिंग कर रहे हैं। इसके लिए निर्णय लेंगे।
- राजस्थान एक्सप्लेनरबाड़ेबंदी के पीछे की असली वजह क्या?: पार्षदों के क्रॉस वोटिंग-पाला बदलने का डर, 7 सवालों में जानिए- क्या है रिसॉर्ट पॉलिटिक्स
- गहलोत बोले- बाजारों में फायर फाइटिंग सिस्टम की हो जांच: कहा- प्रभावित व्यापारियों की पीड़ा सुनें सरकार-मंत्री; अग्निकांड के बाद पुरोहितजी का कटला रहा बंद
- गोविंददेवजी मंदिर में कल मनाई जाएगी राधाष्टमी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगे दर्शन, 200 किलो पंचामृत से होगा अभिषेक
- LIVEडूंगरपुर में डैम ओवरफ्लो, सलूंबर में पुल पर बही नदी: टोंक में पानी भरने से फसल खराब, कोटा जंक्शन पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


