होम›राजनीति›नितिन नवीन के दाल-बाटी-चूरमा का जेन-जी ने नहीं दिया जवाब: कम आवाज आने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- ये राजस्थान के नहीं,कहीं और से बुलाया है क्या? - Jaipur News
राजनीति

नितिन नवीन के दाल-बाटी-चूरमा का जेन-जी ने नहीं दिया जवाब: कम आवाज आने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- ये राजस्थान के नहीं,कहीं और से बुलाया है क्या? - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Nitin Navin Jaipur Visit | BJP Leader Questions Gen Z Over Rajasthan Slogan नितिन नवीन के दाल-बाटी-चूरमा का जेन-जी ने नहीं दिया जवाब:कम आवाज आने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- ये र…

Dainik Bhaskar के अनुसार25 सितंबर 2026 को 05:06 pm बजे
नितिन नवीन के दाल-बाटी-चूरमा का जेन-जी ने नहीं दिया जवाब:  कम आवाज आने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- ये राजस्थान के नहीं,कहीं और से बुलाया है क्या? - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Nitin Navin Jaipur Visit | BJP Leader Questions Gen Z Over Rajasthan Slogan

नितिन नवीन के दाल-बाटी-चूरमा का जेन-जी ने नहीं दिया जवाब:कम आवाज आने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- ये राजस्थान के नहीं,कहीं और से बुलाया है क्या?

- कॉपी लिंक

जयपुर के दौरान बिड़ला ऑडिटोरियम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जेन-जी युवाओं से संवाद किया। संवाद कार्यक्रम में नितिन नवीन ने युवाओं से उनके अनुभव और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने मंच से नारा लगाते हुए कहा- 'दाल बाटी चूरमा', लेकिन सभागार में बैठे युवाओं की ओर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर नितिन नवीन ने कहा- इसके आगे क्या है। उन्होंने फिर कहा- दाल-बाटी-चूरमा, तब कुछ युवाओं ने कहा- हम राजस्थान के सूरमा।

युवाओं की आवाज कम आने पर नितिन नवीन ने कहा- यह राजस्थान की आवाज नहीं लग रही, कहीं और से बुलाया है क्या युवाओं को। इसके बाद ऑडिटोरियम में युवाओं ने एक साथ 'हम राजस्थान के सूरमा' का नारा लगाया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूछा- कितने लोग राजनीति में आना चाहते है

जेन-जी से संवाद के दौरान नितिन नवीन ने युवाओं से पूछा- आप में से कितने लोग राजनीति में आना चाहते हैं। इस पर सभागार में मौजूद कुछ युवाओं ने ही हाथ खड़े किए। नितिन नवीन ने कहा कि बहुत कम लोग हैं, जो राजनीति में आना चाहते हैं।

नितिन नवीन ने आगे कहा- पीएम मोदी कहते हैं कि राजनीति में लोगों को आना चाहिए। ऐसा वो क्यों कहते हैं, क्योंकि राजनीति एक ऐसी जगह है, जहां से देश को दिशा मिलती है। जहां देश को नई लीडरशिप मिलती है।

आज हम पीएम मोदी की लीडरशिप देखते हैं। एक समय था जब साल 2012-13 में पूरी तरह से निराशा का माहौल था। युवाओं को नहीं लगता था कि उनका और इस देश का कुछ हो पाएगा। पीएम मोदी के आने के बाद उन्होंने देश के युवाओं को अपने ऊपर विश्वास करना सिखाया कि मैं भी आगे बढ़ सकता हूं और मेरा देश भी आगे बढ़ेगा।

पीएम मोदी ने हमें 2047 का दिया है सपना

नीतिन नवीन ने कहा- आज अमेरिका और चाइना बहुत आगे और शक्तिशाली दिखते हैं, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि 1880 के आसपास पूरे अमेरिका के लोगों ने मिलकर 'ग्रेट अमेरिकन ड्रीम्स' की कल्पना की। उन्होंने यह कहा कि अगर हमें अमेरिका को ग्रेट बनाना है तो हम सभी को एक सपने के साथ जुड़ना होगा।

इसी तरह से चाइना के लोगों ने भी चाइना ग्रेट के सपने को देखा और आज चाइना कहां है। इसलिए पीएम मोदी ने भी हमें 2047 में विकसित भारत का सपना दिया है। अगर आज 140 करोड़ भारतवासी इस सपने के साथ आगे बढ़ेंगे तो 2047 में हमारा भारत भी विकसित भारत बनेगा। इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा।

-------------

ये खबर भी पढ़ें…

नितिन नवीन बोले-राहुल गांधी पूछते हैं क्यों बीजेपी-सरकारें आती हैं:जवाब-जनता की सेवा और काम करने पर आशीर्वाद वोट के रूप में मिलता है

जयपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा- राहुल गांधी पूछ रहे थे कि क्यों बीजेपी सरकारें लगातार आती हैं। क्यों उनके नेता कहते हैं कि 25 साल तक बीजेपी की सरकार आएगी। मैं आपके सामने बताना चाहता हूं यह विश्वास जनता की सेवा और जनता के लिए काम करने से आता है। (पूरी खबर पढ़ें)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें