जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़: परिजन मरीजों को लेकर बाहर भागे; अस्पताल परिसर में खुले में गुजारनी पड़ी रात - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Fire At NIMS Hospital Jaipur | Patients Evacuated, Spend Night Outside जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़:परिजन मरीजों को लेकर बाहर भागे; अस्पताल परिसर में खुले में…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Fire At NIMS Hospital Jaipur | Patients Evacuated, Spend Night Outside
जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़:परिजन मरीजों को लेकर बाहर भागे; अस्पताल परिसर में खुले में गुजारनी पड़ी रात
- कॉपी लिंक
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात 11 बजे आग लग गई। आग से अफरा-तफरी मच गई। परिजन वार्डों से मरीजों को बाहर खुले में ले गए। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामला चंदवाजी इलाके का है।
पुलिस ने बताया- निम्स हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद ऑपरेशन थिएटर की छत की फॉल सीलिंग में आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग से ओटी और एमआईसीयू एरिया में धुआं भर गया।
आग का पता चलने पर हॉस्पिटल में मौजूद मरीज और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस और हॉस्पिटल प्रंबधन ने मरीजों को वार्ड से बाहर निकाला। कुछ मरीजों को परिजन खुद ही बाहर ले गए।
आग लगने पर हॉस्पिटल प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी इधर-उधर भागते रहे। आग बुझाने के उचित उपाय नहीं होने से समय पर राहत नहीं मिल सकी। गंभीर मरीजों को हॉस्पिटल से बाहर ही खुले में रात बितानी पड़ी।
अब देखिए आग से जुड़ी फोटोज…
-----------
ये खबर भी पढ़िए…
जयपुर में 3 मंजिला बिल्डिंग में आग, 25 दुकानें जलीं:धुएं का गुबार छाया, साढ़े 7 घंटे में पाया काबू; अंदर रखे थे 5 सिलेंडर
जयपुर में त्रिपोलिया बाजार के मणिहारों का कटला में 3 मंजिला सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह 7 बजे भीषण आग लग गई। दूसरी मंजिल पर चूड़ियों के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। धीरे-धीरे 25 दुकानें आग की चपेट में आ गईं।(पढ़िए पूरी खबर)
- बात खरी हैहनुमान बेनीवाल ने हेमाराम चौधरी का उड़ाया मजाक: डोटासरा का 'तौल' और बीजेपी का 'बैलेंस'; नन्हे प्लेयर के 'तेवर'
- LIVEजयपुर को मिल सकती है पहली महिला डिप्टी मेयर: कोटा में भाजपा की निर्विरोध जीत तय, जोधपुर समेत 3 नगर निगम में चुनाव आज
- भास्कर एक्सक्लूसिवNHAI के अफसरों ने RTI में किए 5 झूठे दावे: जयपुर ऑफिस में दिव्यांगों के लिए बताईं फुल सुविधाएं, हकीकत- मौके पर ऐसा कुछ नहीं
- राजस्थान के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट: चक्रवात का दिख सकता है असर; 5 शहरों का पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


