राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Police Won The Men's Title And GMC Team Won The Women's Title. राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - कॉपी लिंक 8वीं राम स्मृति हॉकी प्रतियो…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Police Won The Men's Title And GMC Team Won The Women's Title.
राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब
- कॉपी लिंक
8वीं राम स्मृति हॉकी प्रतियोगिता के पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम के हॉकी एस्ट्रो टर्फ पर खेले गए।
महिला वर्ग के फाइनल में गुरनरेन्द्र मेमोरियल क्लब (जीएमसी) ने कर्णी दयाल वॉरियर्स (केडीडब्ल्यू) को 4-0 से एकतरफा मुकाबले में पराजित किया। जीएमसी की ओर से स्नेहा, कोमल गुर्जर, रीना बालावत और शालू ने गोल किए।
पुरुष वर्ग का फाइनल काफी रोमांचक रहा। राजस्थान पुलिस ने मैच के तीसरे ही मिनट में बजरंग के फील्ड गोल से शुरुआती बढ़त ले ली। लेकिन छह मिनट बाद ही हॉकी जयपुर के मुकुल ने पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके दो मिनट बाद ही हॉकी जयपुर को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर विजेन्दर ने गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद मैच में रोमांच बढ़ने लगा। राजस्थान पुलिस की टीम अचानक हावी हो गई। इसी जद्दोजहद में राजस्थान पुलिस के खिलाड़ी ने गलती की और हॉकी जयपुर को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस पर भी विजेन्दर ने गोल कर ह़ॉकी जयपुर की टीम को 3-1 से आगे कर दिया।
इसके बाद बाजी पलटी राजस्थान पुलिस के खिलाड़ियों ने। राजस्थान पुलिस के खिलाड़ियों शिवम (39), मयंक (49) और हसन प्रीत (52) ने गोल कर टीम को 4-3 से रोमांचक जीत दिला दी। मुख्य अतिथि एडीजी राजस्थान पुलिस वी.के. सिंह और विशिष्ठ अतिथि राम क्लब के पैटर्न प्रद्युम्न सिंह पेचावा ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


