जयपुर में चाकू से गला काटकर दादी की हत्या की: मर्डर के बाद शव के पास ही घूमता रहा, आरोपी पोते को पुलिस ने पकड़ा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Crime News | Grandson Pulkit Stabs Grandmother To Death जयपुर में चाकू से गला काटकर दादी की हत्या की:मर्डर के बाद शव के पास ही घूमता रहा, आरोपी पोते को पुलिस ने पकड़ा -…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Crime News | Grandson Pulkit Stabs Grandmother To Death
जयपुर में चाकू से गला काटकर दादी की हत्या की:मर्डर के बाद शव के पास ही घूमता रहा, आरोपी पोते को पुलिस ने पकड़ा
- कॉपी लिंक
जयपुर में मंगलवार को पोते ने बुजुर्ग दादी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने अरोपी पोते को डिटेन कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
SHO दिलीप सिंह ने बताया- भट्टा बस्ती इलाके के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घटना हुई पुलकित (25) ने अपनी दादी विमला देवी की हत्या की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ADCP बजरंग सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे।
घटना के दौरान घर में पुलकित और उसकी दादी विमला देवी ही थी। आरोपी पुलकित कॉलेज स्टूडेंट है। उसके माता-पिता सरकारी स्कूल में टीचर हैं।
वारदात के बाद पिता ने देखा, पड़ोसी को दी जानकारी
वारदात को सबसे पहले पुलकित के पिता प्रदीप शर्मा ने देखा था। पुलकित के पिता स्कूल में पढ़ाकर अपने घर लौटे थे। घर के अंदर घुसते ही उन्होंने देखा तो मां बेड पर खून से लखपथ पड़ी थी। वहीं बेटे के हाथ और कपड़े खून से सने हुए थे। इसके बाद पुलकित के पिता प्रदीप अपने पड़ोसी श्रवण सिंह के घर पहुंचे और उन्हें इसकी जानकारी दी।
पड़ोसी श्रवण सिंह ने बताया- पुलकित के पिता प्रदीप शर्मा भागते हुए मेरे घर आए। उन्होंने अपनी मां की मौत होने की जानकारी दी। इस पर मैं उनके साथ घर के अंदर पहुंचा तो विमला देवी का शव बेड पर था और पूरा बेड खून से सना हुआ था। उनका गला रेता हुआ था। वहीं पुलकित के पूरे कपड़े खून से सने हुए थे। दोनों हाथ भी खून से रंगे हुए थे। वारदात के बाद आरोपी अपने घर के बाहर पोर्च में घूम रहा था।
इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची, तब भी पुलकित घर में ही मौजूद रहा। उसने कुछ भी जानकारी नहीं होने की बात कही। वहीं पुलिस को विमला देवी का शव फर्स्ट फ्लोर के कमरे पर बेड के नीचे पड़ा हुआ मिला। बेड और फर्श पर खून फैला हुआ था। पुलकित के हाथ का अंगूठे के पास कटा हुआ था।
शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें…
जयपुर-पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी और तीन बेटियों की हत्या:फिर पिता को चाय पिलाई और फरार हो गया, अलग-अलग कमरों में मिली लाश
जयपुर के करधनी इलाके में गुरुवार देर रात पति ने पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर दी। चारों की सिर पर पत्थर और मुंह पर वार कर हत्या की गई है। फिर शुक्रवार सुबह बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर आरोपी फरार हो गया। (पढ़ें पूरी खबर)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


