डेटिंग एप पर दोस्ती के बाद लाखों की ठगी: फर्जी प्रोफाइल से भरोसा जीतकर बनाते हैं शिकार, साइबर पुलिस ने जारी की चेतावनी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Cyber Crime Alert | Dating App Fraud Fake Profile Scam डेटिंग एप पर दोस्ती के बाद लाखों की ठगी:फर्जी प्रोफाइल से भरोसा जीतकर बनाते हैं शिकार, साइबर पुलिस ने जारी की च…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Cyber Crime Alert | Dating App Fraud Fake Profile Scam
डेटिंग एप पर दोस्ती के बाद लाखों की ठगी:फर्जी प्रोफाइल से भरोसा जीतकर बनाते हैं शिकार, साइबर पुलिस ने जारी की चेतावनी
- कॉपी लिंक
डेटिंग एप पर किसी आकर्षक प्रोफाइल से मैच होना, चैटिंग शुरू होना और कुछ ही दिनों में मुलाकात का प्लान बन जाना सामान्य लग सकता है। लेकिन साइबर अपराधियों ने इसी भरोसे को ठगी का नया हथियार बना लिया है। फर्जी प्रोफाइल के जरिए दोस्ती करने के बाद पीड़ित को चुनिंदा कैफे या रेस्टोरेंट में बुलाया जाता है। वहां खाने-पीने का ऑर्डर कराने के बाद कथित तौर पर हजारों से लेकर लाखों रुपए तक का बिल थमाकर भुगतान के लिए दबाव बनाया जाता है।
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने डेटिंग और मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म के जरिए होने वाली ठगी को लेकर लोगों को सतर्क किया है। पुलिस ने फर्जी प्रोफाइल, चोरी की तस्वीरों और झूठी पहचान के जरिए भावनात्मक रूप से फंसाने वाले साइबर अपराधियों से सावधान रहने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर भरोसा जीतकर शिकार बनाते हैं ठग
राजस्थान साइबर थाना प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि साइबर ठग आकर्षक तस्वीरों, अच्छी नौकरी, महंगी लाइफस्टाइल और दिलचस्प शौक वाली फर्जी प्रोफाइल तैयार करते हैं। मैच होने के बाद बातचीत डेटिंग एप से निकलकर वॉट्सएप या दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म तक पहुंच जाती है।
लगातार चैटिंग और कई मामलों में वीडियो कॉल के जरिए भरोसा मजबूत किया जाता है। इसके बाद मुलाकात का प्रस्ताव रखा जाता है। अक्सर सामने वाला अपनी पसंद के किसी खास कैफे, बार या रेस्टोरेंट में मिलने पर जोर देता है।
अगर सामने वाला सार्वजनिक स्थान की बजाय किसी खास जगह पर मिलने के लिए लगातार दबाव बनाए तो यह खतरे का संकेत हो सकता है।
कैफे में बुलाकर लाखों की वसूली
पीड़ित जब बताए गए कैफे में पहुंचता है तो शुरुआत में सामान्य बातचीत होती है। इसके बाद ड्रिंक, स्नैक्स, हुक्का या महंगे खाने-पीने के सामान का ऑर्डर कराया जा सकता है।
कुछ देर बाद डेट पर आया व्यक्ति किसी बहाने से वहां से चला जाता है। इसके बाद टेबल पर आता है ऐसा बिल, जिसे देखकर पीड़ित के होश उड़ सकते हैं।
लाखों रुपए तक का बिल बनाते हैं
पुलिस ने बताया कि कई मामलों में बिल हजारों रुपए से लेकर 50 हजार रुपए या उससे भी अधिक हो सकता है। कुछ मामलों में लाखों रुपए तक भुगतान के लिए दबाव बनाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।
बिल पर सवाल उठाने या भुगतान से इनकार करने पर कैफे के कर्मचारी, मैनेजर या बाउंसर कथित तौर पर दबाव बना सकते हैं। ऐसे मामलों में डराने-धमकाने से लेकर जबरन भुगतान कराने की स्थिति तक बन सकती है।
यानी डेटिंग ऐप पर शुरू हुई दोस्ती कुछ ही घंटों में ठगी और वसूली में बदल सकती है।
फर्जी फोटो से AI प्रोफाइल तक का नया खेल
साइबर ठग अब केवल दूसरे लोगों की तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऐसी तस्वीरें और प्रोफाइल भी तैयार की जा सकती हैं, जो पहली नजर में वास्तविक लगें।
इसीलिए साइबर विशेषज्ञ अनजान प्रोफाइल पर सिर्फ फोटो देखकर भरोसा नहीं करने की सलाह देते हैं। प्रोफाइल की जानकारी, सोशल मीडिया गतिविधि और बातचीत के पैटर्न को भी जांचना जरूरी है।
डेटिंग ऐप के जरिए हनी-ट्रैप का खतरा
डेटिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल केवल कैफे बिल फ्रॉड तक सीमित नहीं है। इनका इस्तेमाल हनी-ट्रैप, ब्लैकमेलिंग और एक्सटॉर्शन जैसे अपराधों के लिए भी किया जा सकता है।
दिल्ली में सामने आए मामलों में डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर बाद में धमकाने और वसूली करने वाले गिरोहों का भी खुलासा हुआ है।
आंकड़े बताते हैं साइबर फ्रॉड का बढ़ता खतरा
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जनवरी से अप्रैल 2024 के दौरान देशभर में 1,725 रोमांस/डेटिंग स्कैम की शिकायतें दर्ज हुई थीं, जिनमें करीब 13.23 करोड़ रुपए गंवाने की रिपोर्ट सामने आई थी।
NCRB के 2024 के आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,01,928 साइबर क्राइम मामले दर्ज हुए। इनमें 73,987 मामले यानी करीब 72.6 प्रतिशत साइबर फ्रॉड से जुड़े थे।
डेटिंग प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रोफाइल और AI से तैयार तस्वीरों को लेकर भी लोगों के अनुभव सामने आए हैं। ऐसे में ऑनलाइन दोस्ती के दौरान पहचान की पुष्टि करना बेहद जरूरी हो गया है।
साइबर हेल्पलाइन पर करें शिकायत
पुलिस ने आमजन से अपील की कि साइबर ठगी का शिकार होने पर शर्म या सामाजिक डर के कारण चुप न रहें। फ्राइनेंशियल साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें। साथ ही राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराएं।
जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, रकम को रोकने या ट्रांजेक्शन पर कार्रवाई की संभावना उतनी ही बढ़ सकती है।
- जयपुर में थार गाड़ी की स्टेपनी खोल ले गए बदमाश,VIDEO: स्विफ्ट कार से आए थे चार चोर, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
- जयपुर में नगर-निगम चुनाव के बाद विजय जुलूस पर रोक: 13 से 25 सितंबर तक लागू रहेगा आदेश, उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई होगी
- अजमेर-रोक के बाद भी भाजपा प्रत्याशी का ऊंटों पर रोड-शो: जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा बोले- लव जिहाद की समस्या खत्म कर दी
- LIVEधौलपुर में भाजपा-निर्दलीय प्रत्याशी में हाथापाई: डीडवाना में MLA यूनुस खान के साथ धक्का-मुक्की; अलवर में कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे पर फर्जी वोटिंग का आरोप
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


