निकाय आरक्षण की लॉटरी: अजमेर में वीआईपी ट्रीटमेंट पर हंगामा, डूंगरपुर में आरक्षण पर सवाल - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Uproar Over VIP Treatment In Ajmer, Questions Raised Over Reservation In Dungarpur निकाय आरक्षण की लॉटरी:अजमेर में वीआईपी ट्रीटमेंट पर हंगामा, डूंगरपुर में आरक्षण पर सवाल - कॉप…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Uproar Over VIP Treatment In Ajmer, Questions Raised Over Reservation In Dungarpur
निकाय आरक्षण की लॉटरी:अजमेर में वीआईपी ट्रीटमेंट पर हंगामा, डूंगरपुर में आरक्षण पर सवाल
- कॉपी लिंक
प्रदेश में कई जगह विवाद, बिजौलिया में आपत्ति के बाद 10 मिनट रुकी लॉटरी फिर किया सुधार
निकाय चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण की लॉटरी के दौरान सोमवार को अलग-अलग जिलों में प्रशासनिक प्रक्रिया और राजनीतिक आपत्तियों के मामले देखने को मिले। अजमेर में लॉटरी के बाद भाजपा-कांग्रेस नेता आमने-सामने आ गए और वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोपों को लेकर हंगामा हुआ।
डूंगरपुर में भाजपा नेताओं ने कई वार्डों के एससी-एसटी आरक्षण पर जनसंख्या अनुपात की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कोर्ट जाने की चेतावनी दी। वहीं, भीलवाड़ा के बिजौलिया में विधायक की आपत्ति के बाद प्रशासन ने आंकड़ों का दोबारा मिलानकर आरक्षण में तत्काल सुधार किया। इसी तरह प्रदेश में कहीं राजनीतिक विवाद, कहीं आरक्षण पर सवाल और कहीं आपत्ति के बाद प्रशासनिक स्तर पर गलती सुधारने का मामला सामने आया।
अजमेर : लॉटरी के बाद भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने नगर निगम के वार्डों की लॉटरी पूरी होने के बाद जवाहर रंगमंच में भाजपा-कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद हो गया। भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तभी कांग्रेस शहर जिला उपाध्यक्ष विवेक पाराशर और फखरे मोइन भी मीडिया से बात करने लगे। अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं को हॉल से बाहर जाकर बाइट देने को कहा। इस पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी हुई और पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली।
गलत जनसंख्या के आंकड़ों से सांचौर में दोबारा लॉटरी सांचौर नगर पालिका में आरक्षण लॉटरी के दौरान जनसंख्या आंकड़ों में त्रुटि सामने आई। इसके चलते पहली लॉटरी में सामान्य, ओबीसी और एससी के लिए तय छह वार्डों का आरक्षण बदल गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गवांडे की मौजूदगी में शाम 5.30 बजे दोबारा लॉटरी निकालकर संशोधित आरक्षण तय किया गया।
डूंगरपुर : आरक्षण पर सवाल, भाजपा बोली- कोर्ट जाएंगे डूंगरपुर और सागवाड़ा नगर निकाय के 75 वार्डों की आरक्षण लॉटरी हुई। डूंगरपुर के 40 वार्डों में 3 एससी, 5 एसटी, 8 ओबीसी और 24 वार्ड सामान्य रखे गए। डूंगरपुर में भाजपा नेताओं ने वार्ड 6, 7 और 8 को एससी आरक्षित करने पर सवाल उठाया। नेताओं ने जनसंख्या अनुपात की जांच नहीं होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी। कलेक्टर देशलदान ने कहा कि लॉटरी नियमों के अनुसार हुई है, लेकिन आपत्तियों के आधार पर संबंधित वार्डों की जांच कराई जाएगी।
बिजौलिया : विधायक की आपत्ति पर 10 मिनट रुकी लॉटरी, गलती सुधारी बिजौलिया में एससी आरक्षण को लेकर मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल की आपत्ति के बाद लॉटरी करीब 10 मिनट रोकनी पड़ी। जनसंख्या के आधार पर पांच वार्ड एससी के लिए आरक्षित किए जाने थे। लॉटरी में वार्ड 20 चुना गया, जहां एससी आबादी 48.18% बताई गई थी। विधायक ने वार्ड 11 में एससी आबादी 50.68% होने का हवाला देते हुए उसे आरक्षित करने की मांग की। कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने आंकड़ों का दोबारा मिलान कराया। जांच में वार्ड चयन में गलती सामने आने पर वार्ड 20 के स्थान पर वार्ड 11 को एससी आरक्षित किया गया और संशोधित आरक्षण के साथ लॉटरी प्रक्रिया आगे बढ़ी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


