श्याम वाटिका में कचरा गाड़ी के इंतजार में क्षेत्रवासी: झुके बिजली के पोल से हादसे का डर, तो पानीपेच और शास्त्री नगर में हुआ समाधान - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Civic Issues: Repairs In Panipech & Shastri Nagar | Road Safety श्याम वाटिका में कचरा गाड़ी के इंतजार में क्षेत्रवासी:झुके बिजली के पोल से हादसे का डर, तो पानीपेच और शास…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Civic Issues: Repairs In Panipech & Shastri Nagar | Road Safety
श्याम वाटिका में कचरा गाड़ी के इंतजार में क्षेत्रवासी:झुके बिजली के पोल से हादसे का डर, तो पानीपेच और शास्त्री नगर में हुआ समाधान
- कॉपी लिंक
बारिश के बाद जयपुर के कई इलाकों में सड़क, सीवर, जलभराव और सफाई की समस्याएं सामने आ रही हैं। झोटवाड़ा की आनंद विहार कॉलोनी में बारिश के बीच सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया है। गांधी पथ वेस्ट में लंबे समय से सड़क पर पानी भरने की परेशानी है और साथ ही झुका बिजली का पोल भी खतरा बना हुआ है।
सांगानेर के सूरज नगर में सीवर लाइन डालने के बाद सड़क को दोबारा ठीक नहीं किया गया, जिससे बारिश में हालात और खराब हो जाते हैं। वहीं, शास्त्री नगर में टूटे सीवर चैंबर को ठीक कर दिया गया। पानीपेच में भी कचरा हटाकर सफाई करवाई गई है।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
आनंद विहार कॉलोनी में धंसी सड़क जयपुर शहर के झोटवाड़ा इलाके की आनंद विहार कॉलोनी से रवि शंकर शर्मा ने समस्या पोस्ट की है। उन्होंने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लिखा कि सड़क के बीच में बारिश के कारण बड़ा सा गड्ढा बन गया है। सड़क अचानक अंदर धंसने से कोई भी हादसा हो सकता है।
श्याम वाटिका में नियमित नहीं आती कचरा गाड़ी जयसिंहपुरा खोर के श्याम वाटिका निवासी नरेश कुमार सोनी ने कचरे की समस्या के बारे में लिखा है। नरेश ने पोस्ट कर बताया कि इलाके में कचरा उठाने वाले गाड़ी नियमित नहीं आ रही है। इस मामले में कई बार शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं मिल पा रहा है।
सीवर लाइन डालने के बाद नहीं बनाई रोड सांगानेर के सूरज नगर, रामपुरा रोड से खराब सड़क और जलभराव की समस्या पोस्ट हुई है। इलाके के रहने वाले इरफान ने लिखा है कि सीवर लाइन डालने के बाद से आज तक सड़क को ठीक नहीं किया गया है, जिसके कारण लोगों को समस्या आ रही है।
बारिश के दिनों में क्षेत्रवासियों का जीना मुश्किल आम्रपाली सर्किल, गांधी पथ वेस्ट से अंकुश कुमावत ने भी समस्या पोस्ट की है। अंकुश ने बताया कि पिछले सात सालों से बारिश का पानी सड़क पर भर रहा है। साथ ही बताया कि बिजली का पोल भी झुका हुआ है, जो कभी भी गिर कर टूट सकता है। आंधी, बारिश के दिनों में काफी समस्या होती है।
एक क्लिक पर ठीक हुई चैंबर की समस्या शास्त्री नगर की ललिका कॉलोनी से सोनू योगी ने कुछ समय पहले सीवर चैंबर की समस्या पोस्ट की थी। मामले में उन्होंने लिखा था कि पिछले दो महीने से चैंबर टूटा था, जिससे कभी भी हादसा हो सकता था। हालांकि, समस्या पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई की और समाधान कर दिया है।
झोटवाड़ा रोड पर हुई साफ-सफाई पानीपेच के झोटवाड़ा रोड के रहने वाले गजानंद ने कचरे की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि शनि मंदिर के पास काफी सारा कचरा पड़ा था। समस्या पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद ने तुरंत एक्शन लिया और साफ-सफाई करवा दी है। इससे लोगों को राहत मिली है।
मनोज मुदगल बने 'पब्लिक के स्टार' जयपुर शहर के पानीपेच इलाके से सामने आई क्षेत्रवासी गजानंद की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने लिखा था कि झोटवाड़ा रोड पर शनि मंदिर के पास काफी सारा कचरा पड़ा था। समस्या पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद ने कार्रवाई की और सफाई के निर्देश दिए।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
10.जयपुर की सड़क पर गड्ढे, जर्जर छज्जा और डंपिंग यार्ड:जनता ने उठाई आवाज, प्रशासन हुआ सतर्क
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

इंडिया ब्लॉक संयुक्त मोर्चे के रूप में लड़ेगा निगम चुनाव: उदयपुर में हुई बैठक में लिया फैसला; कई साल से रह रहे परिवारों को पट्टे नहीं मिले - Udaipur News

25 किलो की पगड़ी, सिर पर मटके और हाथों में तलवारें... जयपुर की तीज सवारी में दिखा पूरा राजस्थान

स्वास्थ्य उपायुक्त ओम थानवी ने करवाया समाधान: जयपुर में बारिश ने बढ़ाई सड़क और जलभराव की परेशानी, शहरवासी हो रहे परेशान - Jaipur News


