होम›क्राइम›यूपी से चाची को भगाकर लाया,अफेयर के शक में हत्या: शव घर में गाड़कर मंदिर दर्शन करने गया; पुलिस से बोला- सुसाइड किया - Jaipur News
क्राइम

यूपी से चाची को भगाकर लाया,अफेयर के शक में हत्या: शव घर में गाड़कर मंदिर दर्शन करने गया; पुलिस से बोला- सुसाइड किया - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Murder Case | Pregnant Woman Killed By Live in Partner In Samod यूपी से चाची को भगाकर लाया,अफेयर के शक में हत्या:शव घर में गाड़कर मंदिर दर्शन करने गया; पुलिस से बोला- सु…

Dainik Bhaskar के अनुसार29 सितंबर 2026 को 11:05 am बजे
यूपी से चाची को भगाकर लाया,अफेयर के शक में हत्या:  शव घर में गाड़कर मंदिर दर्शन करने गया; पुलिस से बोला- सुसाइड किया - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Murder Case | Pregnant Woman Killed By Live in Partner In Samod

यूपी से चाची को भगाकर लाया,अफेयर के शक में हत्या:शव घर में गाड़कर मंदिर दर्शन करने गया; पुलिस से बोला- सुसाइड किया

- कॉपी लिंक

जयपुर में प्रेग्नेंट महिला की हत्या कर शव को मकान के लॉन में गाड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को पकड़ लिया। आरोपी महिला के साथ लिव-इन में था। उसे शक था कि वह किसी और से बात करती है, इसलिए गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद लाश पर 2 किलो नमक डाला। फिर गड्ढा खोदकर दफना दिया। इसके बाद पाप धोने के लिए सामोद हनुमान के दर्शन करने भी गया था। पुलिस पूछताछ में खुद को बचाने के लिए आरोपी ने कहा कि महिला ने सुसाइड किया था। मैं डर गया, इसलिए शव दफना दिया।

बिंदायका थाना क्षेत्र की प्रेस्टीज कॉलोनी के एक मकान में 27 सितंबर को किरण (32) का शव गड़ा हुआ मिला था।

मोबाइल बंद कर जयपुर से भागा

डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- आरोपी प्रवेश रावत (22) पुत्र रामू निवासी बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) को अरेस्ट किया है। लाश मिलने के बाद पुलिस टीमों ने प्रवेश की तलाश में दबिश देना शुरू किया था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी प्रवेश मोबाइल स्विच-ऑफ कर जयपुर से बाहर भाग गया।

जांच के दौरान पता चला कि हत्या के बाद भागते समय 27 सितंबर की सुबह ही प्रवेश ने फैक्ट्री में जाकर ठेकेदार से 500 रुपए उधार लिए थे। सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर पुलिस टीमें उसका पीछा करने लगी। मोबाइल ऑन करते ही लोकेशन यूपी बॉर्डर के पास की आने पर पुलिस टीम ने पकड़ लिया।

महिला पर शक था

पूछताछ में सामने आया है कि किरण (मृतका) रिश्ते में प्रवेश की चाची थी। वह जनवरी में किरण को उसके घर से भगाकर लाया था। प्रवेश और किरण (मृतका) दो महीने पहले ही गांव से आए थे। किरण के प्रेंग्नेंट होने के चलते लिव-इन में रहकर देखरेख करता था। प्रवेश और किरण एक ही मोबाइल इस्तेमाल करते थे।

प्रवेश काम पर जाते वक्त मोबाइल घर पर छोड़कर जाता था। उसे शक था कि किरण फोन पर किसी और से बात करती है। इसी से परेशान होकर 23 सितंबर को अलसुबह प्रवेश ने गला दबाकर किरण की हत्या कर दी।

लॉन में गड्ढा खोदा, नमक डालकर दफनाई लाश

हत्या के बाद प्रवेश कमरे में लाश के पास काफी देर बैठा रहा। पुलिस से बचने के लिए शव ठिकाने लगाने की जगह के बारे में सोचता रहा। फिल्मों में देखे क्राइम सीन के आधार पर उसने घर के अंदर आगे लॉन में गड्ढा खोदकर शव दफनाने का प्लान बनाया। लाश को कमरे में लॉक कर नमक खरीदकर लाया। रात में लॉन में गड्ढा खोदा। गड्ढे में शव को डालने के बाद ऊपर से नमक छिड़ककर मिट्टी डाल दी।

मंदिर दर्शन के बाद किया काम

हत्या करने के बाद आरोपी अपने पाप धोने के लिए अगले दिन मकान लॉक कर निकल गया। सामोद हनुमान मंदिर में दर्शन कर शाम को घर लौट आया। 25-26 सितंबर को दो दिन फैक्ट्री में जाकर आराम से काम करता रहा। किसी को भी अपने ऊपर शक नहीं होने दिया। 26 सितंबर की रात अपने परिजनों को कॉल कर किरण के मरने की बात बताई।

राज्य से बाहर भागने का था प्लान

शव करीब 4 दिन पुराना होने के कारण सड़ने लगा। लॉन से बदबू उठने लगी। प्रवेश के पास रुपए भी नहीं बचे। फिर पुलिस से बचने के लिए राज्य से बाहर भागने का प्लान बनाया। 27 सितंबर की सुबह ही मकान को लॉक कर मोबाइल स्विच ऑफ कर जयपुर से बाहर निकल गया।

किराए पर लिया था मकान

मामले में झोटवाड़ा के बृजमण्डल कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार मीणा (52) की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। रिपोर्ट में बताया था कि बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में मेरा मकान है। 200 वर्गगज के प्लॉट के 100 वर्गगज में मकान बना है। बाकी 100 वर्गगज आगे खाली पड़ा है। दो महीने पहले बाराबंकी (यूपी) के रहने वाले मंगल कुमार के कहने पर उसके साले प्रवेश रावत को किराए पर दिया था। उसने बताया था कि किरण पत्नी है।

लॉन में खुदाई की हुई थी, बदबू भी आ रही थी

रिपोर्ट में बताया- 27 सितंबर को सुबह करीब 10:30 बजे मकान की देखरेख के लिए आया था। किराएदार प्रवेश से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश, लेकिन उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला। मकान के अंदर लॉन में जाने पर मिट्टी की खुदाई की हुई दिखाई दी। बदबू भी उठ रही थी। तुरंत प्रवेश के जीजा को बुलाकर पूछताछ की। मिट्टी हटाकर देखने पर महिला का हाथ दबा दिखाई दिया।

पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने पर बिंदायका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मिट्टी खोदकर दफनाई लाश को बाहर निकाला गया। शव को बाहर निकालने पर उसकी पहचान किरण के रूप में हुई, जो करीब 6 महीने की प्रेग्नेंट भी थी। पुलिस ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद FSL टीम की मदद से सबूत जुटाकर शव को कांवटिया हॉस्पिटल भिजवाया।

पकड़ने पर सुनाई कहानी

पुलिस के गिरफ्तार कर पूछताछ करने के दौरान आरोपी ने खुद को बचाने का प्रयास किया। बताया कि किरण ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। मेरे घर पहुंचने पर किरण फंदे से लटकी मिली थी। मैंने फंदे से शव को नीचे उतार लिया। डर लगा कि पुलिस पकड़ लेगी।

किरण के सुसाइड के बाद उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए दफना दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए बार-बार ये ही कहता रहा कि मेरे से यही गलती हो गई कि मैंने लाश को दफना दिया।

…

ये भी पढ़ें…

- पहली बार एक साथ उड़े तेजस और F-35 फाइटर विमान: जापानी एयरबेस से आए अमेरिकी जेट, जोधपुर में 'तरंग शक्ति' युद्धाभ्यास की 10 तस्वीरें

- राजस्थान एक्सप्लेनरकंप्यूटर से भी तेज दिमाग,20 की उम्र में 10 विश्व-रिकॉर्ड: राजस्थान की वंशिका ने चुटकियों में प्रॉब्लम सॉल्व की; सीएम और भाजपा अध्यक्ष भी चौंके

- जयपुर में छोटे ने की बड़े भाई की हत्या: मंदिर जाते समय चाकू से हमला किया; 11 महीने पहले ही अमेरिका से आया था आरोपी

- बात खरी हैSP मैडम ने पुलिसवालों के लिए बनाई 'चटनी': मेयर बोलीं-मैंने शिव-पार्वती को 'धोक' लगाई; थाने के बाहर 'हनुमान चालीसा'

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें