जयपुर में मंदिर में घुसकर पुजारी को पीटा: जमीन पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए, तेज आवाज में भजन बजाने पर हुआ विवाद - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Temple Priest Assault Case | CCTV Footage Shows Dispute & Fight जयपुर में मंदिर में घुसकर पुजारी को पीटा:जमीन पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए, तेज आवाज में भजन बजाने पर हुआ वि…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Temple Priest Assault Case | CCTV Footage Shows Dispute & Fight
जयपुर में मंदिर में घुसकर पुजारी को पीटा:जमीन पर गिराकर लात-घूंसे बरसाए, तेज आवाज में भजन बजाने पर हुआ विवाद
- कॉपी लिंक
जयपुर में मंदिर में घुसकर पुजारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। तेज आवाज में भजन बजाने पर पड़ोसी युवक पहुंचा। आवाज कम करने को लेकर पुजारी से विवाद हो गया।
इस पर युवक ने पुजारी रामकृष्ण को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मारे। मारपीट के दौरान पुजारी के कपड़े फट गए। बाद में लोगों ने बीच-बचाव कर पुजारी को छुड़ाया। पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV में कैद हो गई।
मामला शुक्रवार शाम करीब 7:45 बजे निवारू रोड के गणेश नगर मेन के शिव मंदिर का है। करधनी थाने के SHO सवाई सिंह ने बताया- गणेश नगर मेन निवासी पंडित रामकृष्ण की रिपोर्ट पर आरोपी हरिश और देवांश को शांतिभंग के आरोप में अरेस्ट किया गया है।
वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर रविवार को करधनी थाने के बाहर प्रदर्शन किया।
पहले देखें घटना की 3 PHOTOS
दोनों ने एक-दूसरे पर FIR दर्ज कराई
SHO सवाई सिंह ने बताया- पंडित रामकृष्ण ने शनिवार को मामला दर्ज करवाया। जिसमें उन्होंने बताया कि गणेश नगर मेन में वे शिव मंदिर के पुजारी हैं। म्यूजिक की आवाज को लेकर पड़ोसी परिवार के हरिश चतुर्वेदी, देवांश और रितु ने झगड़ा किया। भक्तों की मौजूदगी में आरोपी ने मुझे पीटा। वहीं थाने में आरोपी परिवार की ओर से भी क्रॉस FIR दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने आरोपी हरिश और देवांश को शांतिभंग के आरोप में अरेस्ट कर लिया है।
पुजारी से मारपीट के बाद लोगों ने थानाधिकारी को दिया ज्ञापन
मंदिर पुजारी से मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों में आक्रोश है। परिजन और स्थानीय लोग रविवार दोपहर 1 बजे करधनी थाने पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करने के साथ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
…………………………………
यह खबर भी पढ़ें...
जयपुर में थार सवारों ने कार ड्राइवर पर पिस्टल तानी,VIDEO:साइड नहीं देने से नाराज बदमाशों ने हॉकी-डंडों से पीटा, गाड़ी में तोड़फोड़ की
जयपुर में थार सवार युवकों ने टैक्सी कार के ड्राइवर और उसके साथियों पर पिस्टल तान दी। कार में तोड़फोड़ कर मारपीट की। पीड़ितों का आरोप है कि सभी युवक नशे मे थे। करीब आधे घंटे तक हंगामा करने के बाद आरोपी फरार हो गए। (पूरी खबर पढ़ें)
- राजस्थान एक्सप्लेनरEWS आरक्षण को लेकर रविंद्र भाटी सड़कों पर क्यों उतरे?: ‘सरलीकरण’ यात्रा का आखिर क्या मकसद और आगे क्या है बड़ा प्लान
- CM बोले-नकारी गई पार्टी SIR पर सवाल खड़े कर रही: राहुल गांधी ने राफेल पर झूठ बोला,फिर कोर्ट में माफी मांगी; कांग्रेस से पूछे 5 सवाल
- उदयपुर- 2 करोड़ रिश्वत मामले में ASP गिरफ्तार: 272 प्लॉट घोटाला केस में FR के लिए हुई थी डील, ASP और दलाल 3 दिन रिमांड पर
- भारतीय-वायुसेना के साथ पहली बार युद्धाभ्यास करने पहुंचे अमेरिकी F-35: अमेरिका से 200 जवान आए, ‘तरंग शक्ति’ में 8 देशों के लड़ाकू विमान हुए शामिल
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


