जयपुर में रिश्तों का कत्ल: कई बार पति को छोड़ना चाहा...बात नहीं बनी तो हत्या कर दी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Murder Of Relationships In Jaipur जयपुर में रिश्तों का कत्ल:कई बार पति को छोड़ना चाहा...बात नहीं बनी तो हत्या कर दी - कॉपी लिंक दो साल पहले हुई थी शादी, नई नाथ के दर्शन के बहान…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Murder Of Relationships In Jaipur
जयपुर में रिश्तों का कत्ल:कई बार पति को छोड़ना चाहा...बात नहीं बनी तो हत्या कर दी
- कॉपी लिंक
दो साल पहले हुई थी शादी, नई नाथ के दर्शन के बहाने पति को ले गई, जूस में सल्फास पिलाया; दम टूटने तक प्रेमी के साथ बाइक पर घुमाती रही
वीकेआई में 15 दिन पहले संदिग्ध अवस्था में युवक की हुई मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया। मृतक मल्होत्रा नगर निवासी महेश मीणा की हत्या में पुलिस ने पत्नी कविता और प्रेमी गणेश मीणा को गिरफ्तार किया है। कविता और महेश की शादी दो साल पहले हुई थी।
घटनाक्रम के मुताबिक, 5 जुलाई को कविता दवा लेने के लिए पति महेश के साथ बोराज के लिए निकली थी। रास्ते में प्लान बदला और शिवदासपुरा स्थित मायके पहुंच गई। पीहर से नई नाथ के दर्शन की योजना बना ली। हालांकि महेश ने विरोध किया लेकिन कविता ने नहीं सुनी। नई नाथ जाते समय रास्ते में कविता ने जूस खरीदा और उसमें सल्फास मिलाकर महेश को पिला दिया। थोड़ी देर के बाद महेश की तबीयत खराब हो गई।
कविता प्रेमी गणेश और उसके दो दोस्त महेश को डेढ़ घंटे तक घुमाते रहे। वीकेआई इलाके में 14 नंबर पुलिया के पास महेश को छोड़कर गणेश और उसके दोस्त भाग गए। तब तक महेश की सांसें थम चुकी थीं। कविता ने महेश के घरवालों को सूचना दी। कहा-रास्ते में तबीयत खराब हो गई। मैं बाइक में बांधकर लाई हूं। घरवाले महेश को अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मिले फुटेज के बाद एसएचओ रविन्द्र नरूका की टीम ने जांच शुरू की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
कई बार पति पर गंभीर आरोप लगा चुकी डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि कविता और उसकी छोटी बहन की शादी एक ही घर में हुई है। कविता ने 7 साल पुराने प्रेमी गणेश के कहने पर कविता ने महेश को छोड़ने का कई बार प्रयास किया। महेश पर गंभीर आरोप लगाकर पीहर भी चली गई, लेकिन घरवालों ने दो बहनों का रिश्ता खराब होने का दबाव बनाकर वापस भेज दिया। अबकी गणेश के कहने पर सल्फॉस की गोलियां मंगवाई थी। कुछ गोलियां गेहूं में दबा दी और कुछ रख ली। घर में पति को खिला नहीं पाई। इसलिए नई नाथदर्शन के बहाने बाहर ले गई। गणेश भी शादीशुदा है। गणेश ने मोबाइल लोन लेकर खरीदा था, जिसकी किश्तें जमा नहीं कराने की वजह से उसे स्विच ऑफ कर रखा था। वह कविता से दोस्त अजय के नंबर पर बात करता था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


