जयपुर में फिल्मी स्टाइल में फार्मासिस्ट से लूट: खोया हुआ मोबाइल लौटाने के बहाने बुलाकर किया बेहोश; बाइक-कैश छीनकर भागे बदमाश - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Pharmacist Robbed | Mobile Return Bait, Bike & Cash Stolen जयपुर में फिल्मी स्टाइल में फार्मासिस्ट से लूट:खोया हुआ मोबाइल लौटाने के बहाने बुलाकर किया बेहोश; बाइक-कैश छीन…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Pharmacist Robbed | Mobile Return Bait, Bike & Cash Stolen
जयपुर में फिल्मी स्टाइल में फार्मासिस्ट से लूट:खोया हुआ मोबाइल लौटाने के बहाने बुलाकर किया बेहोश; बाइक-कैश छीनकर भागे बदमाश
- कॉपी लिंक
जयपुर में फिल्मी स्टाइल में फार्मासिस्ट से लूट का मामला सामने आया है। उसका खोया हुआ मोबाइल लौटने के बहाने बुलाकर दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। नशीली चीज सुंघाकर बेहोश कर मोबाइल लौटाने की जगह बाइक व कैश लूटकर फरार हो गए। भट्टाबस्ती थाने में पीड़ित ने रविवार शाम रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
हेड कॉन्स्टेबल अनूप सिंह ने बताया- शास्त्री नगर की इन्द्रा वर्मा कॉलोनी निवासी भानू प्रताप सिंह (37) के साथ लूट हुई। वह फार्मासिस्ट की जॉब करते हैं। शनिवार को वह अपने काम से चार दरवाजा सिटी गए थे। शाम को वापस घर लौटते समय उनका मोबाइल कांवटिया सर्किल के पास गिर गया।
घर पहुंचकर मोबाइल संभालने पर गायब मिला। दूसरे मोबाइल से अपने मोबाइल पर कॉल किया। कुछ देर रिंग जाने के बाद एक लड़के ने कॉल पिक किया। उनका खोया मोबाइल उसे मिलने की बताकर लौटने के बहाने लंकापुरी स्थित गुलशन प्लाजा बुलाया।
नशीली चीज सुंघाकर किया बेहोश
मोबाइल देने की कहने पर उनकी बताई जगह पहुंचने पर वहां दो लड़के खड़े मिले। मोबाइल लौटाने के दौरान बातचीत करते समय पीछे से पकड़ एक बदमाश ने रुमाल में नशीली चीज सुंघा दी। कुछ ही देर में बेहोशी छाने लगी।
मोबाइल के साथ बाइक-कैश भी गया
बेहोश कर दोनों बदमाश उसकी जेब में रखा बिना सिमकार्ड का मोबाइल, 6 हजार रुपए से भरा पर्स और बैग सहित उसकी बाइक को लूट ले गए। पीड़ित को कुछ देर बाद होश आने पर लूट की वारदात का पता चला। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज खंगाल बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
- जयपुर में पिता ने ढूंढे बेटे की हत्या के सबूत: आरोप-बहू ने बॉयफ्रेंड सहित 3 युवकों के साथ मिलकर जहर दिया; 20 मिनट तड़पता रहा बेटा
- जयपुर में दोस्ती कर युवती से रेप: मिलने के बहाने बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो, एक साल तक करता रहा ब्लैकमेल
- सांभर के श्रीनाथ मंदिर में झूला महोत्सव: महिला सत्संग मंडल ने गाए भजन, भव्य झांकी सजाई गई
- गोविंदगढ़ थाने में जर्जर बैरक का हिस्सा ढहा: पुलिस जवान के मीटिंग में होने से बड़ा हादसा टला, मरम्मत की मांग
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


