राजस्थान यूनिवर्सिटी में जुटे देशभर के लॉ स्टूडेंट्स: मूट कोर्ट कॉम्पिटिशन में ले रहे हिस्सा, सुप्रीम कोर्ट जज बोले-कानूनी समस्याओं का कोई स्पष्ट समाधान नहीं होता - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan University Moot Court Competition | Justice Vijay Bishnoi Speech राजस्थान यूनिवर्सिटी में जुटे देशभर के लॉ स्टूडेंट्स:मूट कोर्ट कॉम्पिटिशन में ले रहे हिस्सा, सुप्रीम…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan University Moot Court Competition | Justice Vijay Bishnoi Speech
राजस्थान यूनिवर्सिटी में जुटे देशभर के लॉ स्टूडेंट्स:मूट कोर्ट कॉम्पिटिशन में ले रहे हिस्सा, सुप्रीम कोर्ट जज बोले-कानूनी समस्याओं का कोई स्पष्ट समाधान नहीं होता
- कॉपी लिंक
राजस्थान यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी फाइव ईयर लॉ कॉलेज (UFYLC) में शनिवार से 14वीं UFYLC-रांका नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता-2026 की शुरुआत हुई।
प्रतियोगिता में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस विजय बिश्नोई, राजस्थान हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जेके रांका और डिप्टी सीएम दीया कुमारी शामिल हुईं।
राजस्थान यूनिवर्सिटी में मूट कोर्ट का यह कॉम्पीटिशन 3 से 5 अक्टूबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन UFYLC की ओर से रांका पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से किया जा रहा है।
डिप्टी सीएम बोलीं - राजस्थान यूनिवर्सिटी से निकलने वाले लोग ब्रिलियंट
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने देशभर से आए लॉ स्टूडेंट्स से कहा कि मूट कोर्ट प्रैक्टिस थ्योरी और प्रैक्टिकली दोनों नॉलेज देती हैं। इससे प्रैक्टिक्लिली सीखना जरूरी है कि कैसे कोर्ट में काम होता है इसीलिए यह सब करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान यूनिवर्सिटी से हमेशा से ब्रिलियंट लोग निकले हैं।
वहीं दीया कुमारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव की तरह अब पंचायत चुनाव में भी भाजपा की जीत होने वाली है। उन्होंने कहा कि डेफिनेटली हम सारी जगह जीतेंगे।
समस्याएं ग्रे होती हैं - जस्टिस विजय बिश्नोई
सुप्रीम कोर्ट के जज विजय बिश्नोई ने स्टूडेंट्स से कहा कि वास्तविक जीवन में आने वाली कई कानूनी समस्याओं का कोई स्पष्ट या पहले से तय समाधान नहीं होता।
उन्होंने कहा कि वास्तविक जिंदगी शायद ही कभी पूरी तरह ब्लैक एंड व्हाइट होती है, जहां सही और गलत के बीच स्पष्ट रेखा खींची जा सके। उन्होंने कहा कि ज्यादातर समस्याएं ग्रे होती हैं।
देशभर के लॉ स्टूडेंट्स जुटे
प्रतियोगिता में देशभर के बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ने वाले लॉ स्टूडेंट्स इसमें हिस्सा ले रहे हैं। लॉ स्टूडेंट्स को कोर्ट रूम जैसी परिस्थितियों में अपनी लीगल रिसर्च, मेमोरियल राइटिंग और बहस की क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है।
3 और 4 अक्टूबर को प्रतियोगिता के ओरल राउंड होंगे, जबकि 5 अक्टूबर को वैलेडिक्टरी समारोह के साथ कॉम्पीटिशन का समापन होगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


