जयपुर के आमेर में बमनुमा वस्तु मिलने से मचा हड़कंप: ग्रामीणों ने दी सूचना, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूसरे स्थान ले जाकर डिस्पोजल किया - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Amer Bomb Scare | Suspicious Object Found In Thakrala Ki Dhani Jaipur जयपुर के आमेर में बमनुमा वस्तु मिलने से मचा हड़कंप:ग्रामीणों ने दी सूचना, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूसरे स…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Amer Bomb Scare | Suspicious Object Found In Thakrala Ki Dhani Jaipur
जयपुर के आमेर में बमनुमा वस्तु मिलने से मचा हड़कंप:ग्रामीणों ने दी सूचना, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूसरे स्थान ले जाकर डिस्पोजल किया
- कॉपी लिंक
जयपुर के आमेर इलाके में सोमवार को बमनुमा वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। आमेर थानाक्षेत्र स्थित सीआईएसएफ कैंपस के पास खेत में ये बमनुमा वस्तु मिली थी।
घटना आज सुबह खातीवालों की ढाणी वार्ड नंबर 148 की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर आमेर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध वस्तु को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
इस दौरान बम की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
संदिग्ध वस्तु की जांच की गई तो ये वस्तु जिंदा बम के रूप में सामने आई। जिसके बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम ने बीडीएस के सहयोग से संदिग्ध बमनुमा वस्तु को बम बलैंकेट कर अन्य दूसरे खाली जगह ले जाकर डिस्पोजल किया गया।
पुलिस टीम के साथ डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस अमित शर्मा ने टीम के साथ सीडीई असरार अहमद, राजेश कुमार सहित युनूस खान, मोहम्द बिलाल, दीपक सैनी और घनश्याम शर्मा की अहम भूमिका रही।
एसीपी आमरे सुरेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि सुबह 11.05 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। मौके पर बम निरोधक टीम को भी बुलाया गया। वस्तु के संदिग्ध मिलने पर उसे भीड़ वाले स्थान से हटाकर खाली सूनसान जगह ले जाया गया, जहां उसका डिस्पोजल किया गया।
वहीं आमेर थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि गांव के खेत के कचरे में ये बम था। सुबह साढ़े दस बजे यहां से गुजरने वाली गांव की महिला ने सबसे पहले इसे देखा था। उसने अपने परिवार के लोगों को जानकारी दी तो लोगों ने तुरंत पुलिस और कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और संदिग्ध वस्तु के पास से जमा भीड़ को भी हटाया गया। इलाके में बम मिलने की सूचना के बाद लोगों की भीड़ भी वहां जुटना शुरू हो गई थी। संदिग्ध वस्तु को कब्जे में लेकर भीड़ इलाके से दूर ले जाकर डिस्पोजल किया गया।
डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस अमित शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम में सुबह 11.05 पर सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची थी। संदिग्ध वस्तु की पहचान बम के रूप में होने पर इलाके में जमा लोगों की भीड़ को सस्पेक्ट एरिया से दूर किया गया और बमनुमा वस्तु आमेर थानाक्षेत्र के भीड़ वाले क्षेत्र से दूसरे खाली स्थान पर ले जाकर डिस्पोजल किया गया।
- LIVEडूंगरपुर में लॉटरी में आरक्षण को लेकर विवाद: भाजपा विधायक ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी, देखें- जयपुर समेत प्रमुख शहरों के वार्डों की लिस्ट
- राजस्थान में कल से बारिश की चेतावनी, 8-जिलों में अलर्ट: चित्तौड़गढ़ में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा; जानें- इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
- हाईकोर्ट ने 468 अफसर-कर्मचारियों के तबादलों पर लगाई रोक: दो महीने में ट्रांसफर पॉलिसी बनाने के आदेश, कमेटी बनाई
- राजस्थान- इंटरव्यू में पता चलेगी कौनसी मानसिक बीमारी: जयपुर-जोधपुर के 4 बड़े हॉस्पिटल तलाशेंगे कैसे रोकें सुसाइड, पढ़ें- मरीज से कौनसे सवाल होंगे
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

छेड़छाड़ के आरोप में राजस्थान की स्कूली छात्राओं ने प्रिंसिपल का चेहरा स्याही से काला कर दिया - rediff.com

Jaipur: CJP के एलान के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति नो एंट्री, मीडिया पर भी सख्ती

आंगनबाड़ी कर्मियों को रक्षाबंधन का तोहफा: खाते में आए 11-11 सौ रुपए, आशा सहयोगिनियों का मानदेय 10% बढ़ा - Sikar News


