होमसेहतनितिन नवीन की टीम में राजस्थान का दबदबा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनीं, सतीश पूनिया को महामंत्री की जिम्मेदारी
सेहत

नितिन नवीन की टीम में राजस्थान का दबदबा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनीं, सतीश पूनिया को महामंत्री की जिम्मेदारी

नितिन नवीन की टीम में राजस्थान का दबदबा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनीं, सतीश पूनिया को महामंत्री की जिम्मेदारी Politics: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन नवीन की टीम का एलान हो गया है। इस टीम में कई बड़े चेहरों की एंट्री…

Amar Ujala के अनुसार17 अगस्त 2026 को 11:55 am बजे
नितिन नवीन की टीम में राजस्थान का दबदबा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनीं, सतीश पूनिया को महामंत्री की जिम्मेदारी

सौजन्य से:- Amar Ujala

नितिन नवीन की टीम में राजस्थान का दबदबा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनीं, सतीश पूनिया को महामंत्री की जिम्मेदारी

Politics: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन नवीन की टीम का एलान हो गया है। इस टीम में कई बड़े चेहरों की एंट्री हुई है। राजस्थान से वसुंधरा राजे सिंधिया और सतीश पूनिया जैसे नेता शामिल हैं।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

राजस्थान से राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए डॉ. सतीश पूनिया को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी की ओर से सोमवार को नई टीम की सूची जारी की गई। वहीं वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इन दो नामों के अलावा राजस्थान से ही मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चे का अध्यक्ष बनाया गया है।

पूनिया फिलहाल भाजपा के हरियाणा प्रभारी

सतीश पूनिया फिलहाल भाजपा के हरियाणा प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद संगठन में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है। पूनियां इससे पहले राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और संगठन में लंबे समय तक विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

राजस्थान से राष्ट्रीय संगठन में बढ़ा पूनिया का कद

सतीश पूनिया को इसी साल राजस्थान से भाजपा ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया था और वे निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके बाद अब पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय संगठन में महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में राजस्थान भाजपा की राजनीति में उनका कद और बढ़ गया है।

पढ़ें: एप्रन में NCC के माइक्रो विमान से टकराया ग्राउंड वाहन, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बरकरार

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। यानी राजस्थान से राष्ट्रीय संगठन में पूनियां को महामंत्री की नई जिम्मेदारी मिली है, जबकि वसुंधरा राजे का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद कायम रखा गया है। राजे लंबे समय से भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। 2023 में जारी भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में भी उनका नाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर शामिल था।

नई राष्ट्रीय टीम में कई बड़े बदलाव

भाजपा की ओर से जारी सूची में बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी पर बरकरार रखा गया है। वहीं, शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) के रूप में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय महामंत्रियों की सूची में सतीश पूनियां के अलावा विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया के नाम शामिल हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें