आज रात से दो दिन रोडवेज बसों में फ्री यात्रा: रक्षाबंधन पर पूरे राजस्थान में महिलाओं और लड़कियों को मिलेगी सुविधा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rakshabandhan Special: Free Bus Travel For Women & Girls आज रात से दो दिन रोडवेज बसों में फ्री यात्रा:रक्षाबंधन पर पूरे राजस्थान में महिलाओं और लड़कियों को मिलेगी सुव…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Rakshabandhan Special: Free Bus Travel For Women & Girls
आज रात से दो दिन रोडवेज बसों में फ्री यात्रा:रक्षाबंधन पर पूरे राजस्थान में महिलाओं और लड़कियों को मिलेगी सुविधा
- कॉपी लिंक
रक्षाबंधन पर पूरे राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाएं और लड़कियां फ्री यात्रा कर सकेंगी। यह आदेश आज रात 12 बजे से 29 अगस्त रात 11.59 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान राजस्थान की सीमा में सफर करने वाली महिलाओं और बालिकाओं से बस किराया नहीं लिया जाएगा।
28 और 29 अगस्त को यात्रा करने वाली महिलाएं पहले से सीट का रिजर्वेशन भी करा सकेंगी। इससे रक्षाबंधन पर बढ़ने वाली भीड़ के दौरान सीट को लेकर परेशानी से बचा जा सकेगा।
एसी वोल्वो बसों में नहीं मिलेगी सुविधा
फ्री सफर की सुविधा रोडवेज की सामान्य बसों में मिलेगी। एसी वोल्वो और अखिल भारतीय परमिट पर चलने वाली बसों में महिलाओं को सामान्य किराया देना होगा।
मुफ्त यात्रा की सुविधा केवल राजस्थान की सीमा के अंदर लागू होगी। राजस्थान से दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों में राज्य की सीमा से बाहर की यात्रा का किराया देना होगा। राजस्थान की सीमा के अंदर सफर करने पर पात्र महिलाओं और बालिकाओं से किराया नहीं लिया जाएगा।
वहीं डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने रक्षाबंधन पर महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया। नॉर्थ इलाके में पदस्थापित सभी महिला पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों का रक्षाबंधन पर अवकाश स्वीकृत किया गया है।
- अलवर में झाड़ू लगाने वाले को पार्षद बनाएंगे वार्डवासी: भरतपुर में सास-बहू ने एक ही वार्ड से नामांकन किया; भीलवाड़ा में दादा-पोती ने पर्चा भरा
- बाइक पर ड्रग्स बेचकर बनाई एक करोड़ की कोठी: तस्कर सलमान खान की ‘काली कमाई’ तक पहुंची पुलिस, वॉट्सएप पर चलाता था नेटवर्क
- चौमूं में स्कूली छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक: रैली निकालकर शत प्रतिशत मतदान करने का दिया संदेश, नायब तहसीलदार ने दिखाई हरी झंडी
- कोटा में बांध के 13 गेट खोले,25 गांवों में अलर्ट: जयपुर सहित कई जिलों में 2 इंच तक बरसात; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


