होमपर्यटनवेट-लीज फ्लाइट्स: बार-बार री-शेड्यूल और कैंसिलेशन की समस्या
पर्यटन

वेट-लीज फ्लाइट्स: बार-बार री-शेड्यूल और कैंसिलेशन की समस्या

जयपुर-दुबई फ्लाइट लगातार देरी और कैंसिलेशन के कारण यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इसमें वेट-लीज मॉडल का इस्तेमाल है, जहां एक एयरलाइन दूसरी एयरलाइन से विमान और प्रबंधन सेवाएं लेती है।

Dainik Bhaskar के अनुसार12 अगस्त 2026 को 12:15 am बजे
वेट-लीज फ्लाइट्स: बार-बार री-शेड्यूल और कैंसिलेशन की समस्या

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Dubai Flight Is Ruining Travel Every Day: Repeatedly Rescheduled, Then Cancelled, Passengers Say – Give Them An Option

जयपुर-दुबई फ्लाइट रोज बिगाड़ रही सफर: बार-बार री-शेड्यूल, फिर रद्द, यात्री बोले- विकल्प दो

- कॉपी लिंक

जयपुर-दुबई रूट पर हाल में शुरू हुई स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-5157 लगातार देरी और कैंसिलेशन के कारण यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। निर्धारित शेड्यूल शाम 5:55 बजे होने के बावजूद फ्लाइट लगातार देरी से संचालित हो रही है। सोमवार शाम एयरलाइन ने

3 दिन अपने विमान से, फिर विदेशी एयरक्राफ्ट

जयपुर-दुबई-जयपुर फ्लाइट शुरू होने के शुरुआती तीन दिन स्पाइसजेट ने अपने विमान से संचालन किया। इसके बाद इस रूट पर एयरक्राफ्ट बदल दिया। अब कंबोडिया की स्काई अंगकोर एयरलाइंस के एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है। टिकट और फ्लाइट नंबर स्पाइसजेट के ही हैं, लेकिन विमान और परिचालन क्षमता अनुबंधित एयरलाइन से ली जा रही है। एविएशन एक्सपर्ट के अनुसार इस मॉडल को एविएशन में वेट-लीज कहा जाता है।

वेट-लीज क्या है; वेट-लीज में एक एयरलाइन दूसरी एयरलाइन से विमान, क्रू, मेंटेनेंस और इंश्योरेंस सहित ऑपरेशनल व्यवस्था अनुबंध पर लेती है। यात्री टिकट मूल एयरलाइन से ही खरीदता है और फ्लाइट नंबर भी वही रहता है, लेकिन वास्तविक विमान दूसरी एयरलाइन का होता है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें