जयपुर में आज ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा: बसों का रूट भी बदला, डिग्गी कल्याण की पदयात्रा निकलेगी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Diggi Kalyan Padyatra Traffic Diversion & Bus Route Change जयपुर में आज ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा:बसों का रूट भी बदला, डिग्गी कल्याण की पदयात्रा निकलेगी - कॉपी लिंक डिग्गी क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Diggi Kalyan Padyatra Traffic Diversion & Bus Route Change
जयपुर में आज ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा:बसों का रूट भी बदला, डिग्गी कल्याण की पदयात्रा निकलेगी
- कॉपी लिंक
डिग्गी कल्याण की पदयात्रा आज सुबह 9 बजे जयपुर के ताड़केश्वर मंदिर से रवाना होगी। पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस
पदयात्रा न्यूगेट, रामनिवास बाग, मोती डूंगरी गणेश मंदिर, तख्तेशाही रोड, आरबीआई तिराहा, रामबाग चौराहा, लक्ष्मी मंदिर तिराहा, टोंक फाटक, दुर्गापुरा, सांगानेर, मदरामपुरा के बालाजी, हरसूलिया, फागी और चौलसा होते हुए डिग्गी कल्याणजी के लिए रवाना होगी।
आगे पढ़िए पूरा ट्रैफिक प्लान…
सांगानेर से यादगार तिराहा की ओर आने वाला ट्रैफिक
सांगानेर से यादगार तिराहा की ओर आने वाले सामान्य यातायात को भी आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। पुराना बाईपास क्लोवर लीफ से प्रधान वाटिका और न्यू सांगानेर रोड की ओर निकाला जाएगा। दुर्गापुरा से डालडा फैक्ट्री की ओर निकाला जाएगा।गोपालपुरा पुलिया से गोपालपुरा बाईपास की ओर निकाला जाएगा। लक्ष्मी मंदिर तिराहा से सहकार मार्ग की ओर निकाला जाएगा। रामबाग चौराहा से अंबेडकर सर्किल की ओर निकाला जाएगा।
मुहाना मंडी और दिग्गी मालपुरा रोड का ट्रैफिक
मुहाना मंडी से डिग्गी मालपुरा रोड की ओर आने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकता के अनुसार मुहाना मंडी से डायवर्ट कर मुहाना गांव होते हुए रिंग रोड की ओर संचालित किया जाएगा।
वहीं डिग्गी मालपुरा की ओर से आने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकता के अनुसार रिंग रोड के नीचे से डायवर्ट कर रिंग रोड पर संचालित किया जाएगा।
टोंक की ओर से आने वाला ट्रैफिक
टोंक की ओर से आने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकता के अनुसार इंडिया गेट टोंक रोड, रिको सर्किल, नारायण हृदयालय, अक्षय पात्र और 7 नंबर बस स्टैंड से होते हुए जगतपुरा की ओर निकाला जाएगा।
प्रधान वाटिका और चौरड़िया पेट्रोल पंप की ओर जाने वाले वाहन
प्रधान वाटिका से चौरड़िया पेट्रोल पंप की ओर जाने वाले सामान्य यातायात को प्रधान वाटिका से डायवर्ट कर समानांतर मार्गों से निकाला जाएगा।
वहीं चौरड़िया पेट्रोल पंप से सांगानेर पुलिया की ओर जाने वाले यातायात को चौरड़िया पेट्रोल पंप से प्रधान वाटिका और न्यू सांगानेर रोड की ओर डायवर्ट कर समानांतर मार्गों से निकाला जाएगा।
बसों के लिए भी बदला रहेगा रूट
सिंधी कैंप से टोंक रोड की ओर जाने वाली बसें गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा, एमआईएस तिराहा, अजमेर रोड, सोडाला, 200 फीट चौराहा, अजमेर रोड और रिंग रोड होते हुए रिंग रोड टोंक से संचालित की जाएगी।
टोंक रोड से सिंधी कैंप आने वाली बसें
टोंक रोड से सिंधी कैंप की ओर आने वाली बसें गोनेर तिराहा, टोंक रोड, महात्मा गांधी रोड, महल रोड, हनुमान तिराहा, एपेक्स सर्किल, रॉयल्टी तिराहा, जवाहर नगर बाईपास, टीला नंबर-07, शांति पथ, जेडीए चौराहा, त्रिमूर्ति सर्किल, नारायण सिंह तिराहा, पृथ्वीराज टी-पॉइंट, चौमूं हाउस चौराहा और गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा होते हुए सिंधी कैंप पहुंच सकेंगी।
टोंक रोड की सिटी और मिनी बसें
टोंक रोड पर संचालित होने वाली सिटी और मिनी बसों को नारायण सिंह तिराहा, टोंक रोड, त्रिमूर्ति सर्किल, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, जवाहर सर्किल और तारों की कूट से होते हुए आवश्यकता के अनुसार टोंक रोड पर संचालित किया जाएगा।
टोंक रोड पर पार्किंग रहेगी प्रतिबंधित
पदयात्रा के दौरान जेएलएन मार्ग और टोंक रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पदयात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन और समानांतर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील
पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे पदयात्रा वाले मार्गों पर जाने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। आवश्यकता के अनुसार मौके पर यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


