होमक्राइमजयपुर में राजस्थानी गाने पर नाचे एक्टर रवि किशन: बोले- पत्नी कहती हैं घर पर रहिए, बाहर निकलते ही वायरल हो जाएंगे - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में राजस्थानी गाने पर नाचे एक्टर रवि किशन: बोले- पत्नी कहती हैं घर पर रहिए, बाहर निकलते ही वायरल हो जाएंगे - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Ravi Kishan Dance In Jaipur | Viral Video Purnima Group Orientation जयपुर में राजस्थानी गाने पर नाचे एक्टर रवि किशन:बोले- पत्नी कहती हैं घर पर रहिए, बाहर निकलते ही वायरल हो जाए…

Dainik Bhaskar के अनुसार18 अगस्त 2026 को 12:55 pm बजे
जयपुर में राजस्थानी गाने पर नाचे एक्टर रवि किशन:  बोले- पत्नी कहती हैं घर पर रहिए, बाहर निकलते ही वायरल हो जाएंगे - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Ravi Kishan Dance In Jaipur | Viral Video Purnima Group Orientation

जयपुर में राजस्थानी गाने पर नाचे एक्टर रवि किशन:बोले- पत्नी कहती हैं घर पर रहिए, बाहर निकलते ही वायरल हो जाएंगे

- कॉपी लिंक

बॉलीवुड अभिनेता और गोरखपुर सांसद रवि किशन मंगलवार को स्टूडेंट्स से रूबरू हुए। वे यहां पूर्णिमा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘पहला कदम’ में शरीक होने आए थे। रवि किशन ने स्टेज से 'खम्मा घणी' बोलकर स्टूडेंट्स से इंटरेक्शन की शुरुआत की।

इस दौरान एक्टर व सांसद ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाले कमेंट्स मैं नहीं पढ़ता हूं। जो लोग मुझे पसंद करते हैं और कमेंट में दिल का निशान भेजते हैं, उन्हें देखना मुझे अच्छा लगता है।

रविकिशन ने बातचीत के दौरान ट्रोलर्स के लिए गीत की पंक्तियां भी सुनाईं- वो तो है अलबेला, हजारों में अकेला, सदा तुमने ऐब देखा, हुनर को न देखा।

एक्टर ने स्टूडेंट्स की फरमाइश पर उनके साथ राजस्थानी गीत ‘गौरी नाचे’ पर डांस भी किया। प्रोग्राम में रविकिशन ने राजस्थानी, भोजपुरी, हिंदी और अंग्रेजी गानों पर डांस कर स्टूडेंट्स के साथ जमकर मस्ती की। एक स्टूडेंट के साथ उन्होंने ‘कोटेश्वराय’ गीत भी गाया। कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट के चेयरमैन राहुल सिंघी ने रवि किशन का स्वागत किया।

ओरिएंटेशन प्रोग्राम में रविकिशन ने अपनी एक्टिंग जर्नी, संघर्ष के दिनों, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और राजनीतिक सफर से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव साझा किए।

‘मैंने कभी खुद को वायरल करने का प्लान नहीं बनाया’

रवि किशन ने अपने कई वायरल डायलॉग्स और वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कभी खुद वायरल होने की योजना नहीं बनाई। कई बार उनके मुंह से निकली ऐसी बातें भी वायरल हो गईं, जिनके बारे में उन्हें खुद बाद में पता चला।

उन्होंने ‘होम फ्रॉम वर्क’, ‘क्विकली द लेट’ और ‘मनी फॉलोज माई ब्रॉथा’ जैसे अपने वायरल वाक्यों का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें इनकी चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पता चली। उन्होंने संसद में अपने ‘मौन व्रत’ वाले बयान का भी जिक्र किया और बताया कि वह भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था।

पत्नी भी कहती है बाहर निकलते ही वायरल हो जाएंगे

रवि किशन ने अपनी वायरल लोकप्रियता से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। उन्होंने हंसते हुए बताया कि उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला भी उनकी वायरल लोकप्रियता से कभी-कभी परेशान हो जाती हैं और मजाक में कहती हैं कि उन्हें घर पर ही रहना चाहिए, क्योंकि बाहर निकलते ही वह कुछ ऐसा बोल या कर देंगे, जो शाम तक वायरल हो जाएगा।

‘जेन-जी ने मुझे निशब्द कर दिया’

सोशल मीडिया पर अपनी लोकप्रियता को लेकर रवि किशन ने जेन-जी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके वीडियो पर बनने वाले मीम्स और युवाओं की रचनात्मकता उन्हें हैरान करती है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इंस्टाग्राम पर जेन-जी की ओर से उन्हें इतना प्यार मिलेगा। उन्होंने युवा पीढ़ी को सलाम करते हुए कहा कि युवाओं ने उनकी चाल, उनकी बातों और उनके अंदाज को जिस तरह सोशल मीडिया पर लोकप्रिय बनाया, वह उनके लिए बेहद खास अनुभव है।

खुद को कमजोर ना समझें, मैंने भी शून्य से शुरुआत की

स्टूडेंट्स से बातचीत के दौरान रवि किशन ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि उनकी यहां तक की यात्रा आसान नहीं रही। वह उस दौर से निकलकर आए हैं, जब घर में जरूरत की चीजें तक उपलब्ध नहीं थीं। अपनी मां को अच्छी साड़ी और पिता को साइकिल गिफ्ट करने की इच्छा ने उन्हें मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए हर वह काम किया, जो उनके लिए जरूरी था और कभी मेहनत से पीछे नहीं हटे।

संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि देश में कई अच्छे इंजीनियर हुए हैं, लेकिन आप एआई के दौर के इंजीनियर हो, आप उनसे भी बेहतर बनकर विकसित भारत में अपना योगदान दो। लाइफ में कभी निराश न हों और गिव अप ना करें। जब भी वे खुद को कमजोर या निराश महसूस करें, तो उनके संघर्ष को याद करें। उन्होंने भी शून्य से शुरुआत की थी।

उन्होंने बताया कि वह अब तक 750 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें 450 से अधिक भोजपुरी फिल्में शामिल हैं।

गरीबों की सेवा के लिए राजनीति में आया

रवि किशन ने बताया कि शुरुआती दौर में जब जमीन, घर या परिवार से जुड़ी कोई समस्या होती थी, तो उनकी बात सुनने वाला कोई अधिकारी नहीं होता था। उस समय उन्होंने भगवान से प्रार्थना की थी कि जब उन्हें मौका मिले तो वे गरीबों की सेवा कर सकें।

उन्होंने कहा कि आज इसी सोच के साथ वह राजनीति में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह गोरखपुर से लगातार दो बार सांसद चुने गए हैं और वहां विकास कार्यों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार से लगातार संवाद करते रहे हैं।

रवि किशन ने कहा कि उन्होंने पिछले कई वर्षों में सरकार को लगातार पत्र लिखे और अपने क्षेत्र की जरूरतों को सामने रखा। उनके अनुसार, इसी प्रयास का परिणाम है कि गोरखपुर में लोगों की जरूरतों के अनुरूप कई विकास कार्य हुए हैं।

‘कितना आनंद आएगा यहां जलने में’ बयान पर सुनाया पूरा किस्सा

रवि किशन ने गोरखपुर में इलेक्ट्रिक श्मशान घाट के उद्घाटन के दौरान दिए अपने वायरल बयान ‘कितना आनंद आएगा यहां जलने में’ का किस्सा भी स्टूडेंट्स के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि उस कार्यक्रम में वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पहुंचे थे। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि उन्हें वहां भाषण देना है। रवि किशन ने बताया कि श्मशान घाट जैसे स्थान पर भाषण देना उनके लिए भी अलग अनुभव था। उन्होंने इंटरनेट पर भी इस तरह के भाषण का कोई उदाहरण नहीं देखा था।

इसके बाद उन्होंने मंच से कहा कि यहां से जलने के बाद सीधे स्वर्ग पहुंच जाएंगे। उनके इस बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी खूब हंसे। रवि किशन के मुताबिक, मुख्यमंत्री इतने हंसे कि उनकी आंखों में आंसू तक आ गए। इसके बाद यह पूरा प्रसंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

- जयपुर में पिता ने ढूंढे बेटे की हत्या के सबूत: आरोप-बहू ने बॉयफ्रेंड सहित 3 युवकों के साथ मिलकर जहर दिया; 20 मिनट तड़पता रहा बेटा

- सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में आया फोन; साढ़े 4 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

- पंचायतीराज लॉटरी स्थगित करने पर अवमानना-याचिका दायर करने की तैयारी: संयम लोढ़ा बोले- लीगल नोटिस भिजवाए हैं, हाईकोर्ट में जल्द याचिका दायर करेंगे

- बात खरी हैराजेंद्र राठौड़ बोले- मेरा क्या कसूर था?: त्रिशूल गदा तलवार, धीरज गुर्जर 'तैयार', डांगाजी को 'खींच' ले गए अधिकारी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें