जयपुर में किडनैप कर युवक से मारपीट, मौत: बोलेरो में बैठाकर ले गए थे बदमाश, लाठी-डंडों से पीटा; प्राइवेट पार्ट में नमक-मिर्च डालने का आरोप - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Tunga Kidnapping & Assault Case | Victim Dies During Treatment जयपुर में किडनैप कर युवक से मारपीट, मौत:बोलेरो में बैठाकर ले गए थे बदमाश, लाठी-डंडों से पीटा; प्राइवेट पार…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Tunga Kidnapping & Assault Case | Victim Dies During Treatment
जयपुर में किडनैप कर युवक से मारपीट, मौत:बोलेरो में बैठाकर ले गए थे बदमाश, लाठी-डंडों से पीटा; प्राइवेट पार्ट में नमक-मिर्च डालने का आरोप
- कॉपी लिंक
जयपुर के तूंगा में एक युवक की अपहरण और मारपीट के बाद मौत हो गई। गंभीर चोटों के कारण चल रहे इलाज के दौरान 25 वर्षीय युवक ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया।
परिजनों ने युवक को 15 सितंबर को गंभीर हालत में SMS अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद राजस्थान हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था।
मामला जयपुर के तूंगा थाना इलाके का है।
परिवार का आरोप है कि घटना के बाद तूंगा थाने में शिकायत दर्ज नहीं की गई। अदालत में परिवाद पेश करने के बाद ही अदालत के आदेश पर 19 सितंबर को तूंगा थाने में FIR दर्ज हुई।
परिजनों के अनुसार, 15 सितंबर को बोलेरो और बाइक सवार कुछ बदमाश युवक के घर के पास पहुंचे और उससे 3 हजार रुपए मांगे। रुपए देने से मना करने पर वे उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर खतैपुरा के पास फार्म हाउस में ले गए, जहां पहले से 30 से 40 लोग मौजदू थे। उन्होंने युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट में नमक मिर्च भर दी। युवक के सिर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं।
परिवार ने मृतक से 1 लाख रुपए छीनने और 5 लाख रुपए फिरौती मांगने का भी आरोप लगाया है।
कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई शिकायत
घटना के बाद पुलिस में मामला दर्ज नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने अदालत का रुख किया था। ACJM-12 जयपुर महानगर पूर्व के आदेश के बाद 19 सितंबर को तूंगा थाने में FIR दर्ज की गई। अब मृतक की मौत के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
1 लाख रुपए छीने और 5 लाख और मांगे
FIR में युवक ने आरोप लगाया था कि उसके पास एक लाख रुपए नकद थे, जो उसने रिश्तेदार से उधार लिए थे। आरोप है कि बादल मीणा और करण मीणा ने ये रुपए उससे छीन लिए।
इसके बाद पांच लाख रुपए और देने की मांग की। रुपए नहीं देने पर जान से मारने और मोबाइल में मौजूद फोटो वायरल करने की धमकी देने की बात भी FIR में कही गई है।
परिजनों का कहना है कि मारपीट के बाद आरोपी रात करीब 9 बजे उसे गांव की सड़क पर पटककर चले गए। घटना के बाद युवक के भाई ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी।
7 नामजद समेत 10-15 अन्य पर आरोप
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद युवक तूंगा थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद जयपुर महानगर पूर्व पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी गई। कार्रवाई नहीं होने पर ACJM-12 जयपुर महानगर पूर्व की अदालत में परिवाद पेश किया गया। अदालत के आदेश पर 19 सितंबर को तूंगा थाने में FIR दर्ज हुई।
FIR में बादल मीणा निवासी चैनपुरा, करण मीणा निवासी देवगांव, राहुल मीणा निवासी बासड़ा, अनुज बैरवा निवासी चैनपुरा, राहुल बालोत निवासी खतैपुरा, बनवारी निवासी देवगांव और भानू मीणा निवासी देवगांव को नामजद किया गया है।
इसके अलावा 10 से 15 अन्य लोगों के भी घटना में शामिल होने का आरोप है।
बजाजनगर थानाधिकारी सज्जन सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी मृतक के साथ मारपीट कर 15 सितंबर को उसे घर के बाहर छोड़ गए थे। परिजनों ने इस मामले में शिकायत दी थी। आज घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं।
---
ये खबर भी पढ़ें…
जयपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या:भाई बोला- 8-10 बदमाशों ने घर से ले जाकर खेत-फार्म हाउस पर लाठियों-सरियों से मारा
जयपुर में एक युवक को बदमाशों ने बेरहमी से लाठियों-सरियों से मारा। परिजनों ने गंभीर घायल युवक को आमेर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


