जयपुर में बसपा का महासम्मेलन रविवार को - jhalawar News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jhalawar - BSP's Grand Convention In Jaipur On Sunday जयपुर में बसपा का महासम्मेलन रविवार को - कॉपी लिंक झालावाड़| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से राजस्थान में बढ़ रहे अन्याय, अत्याचा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jhalawar
- BSP's Grand Convention In Jaipur On Sunday
जयपुर में बसपा का महासम्मेलन रविवार को
- कॉपी लिंक
झालावाड़| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से राजस्थान में बढ़ रहे अन्याय, अत्याचार और शोषण के मुद्दों को लेकर रविवार को जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद मुख्य अतिथि के रूप मे
महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए झालावाड़ जिले के चौकी और गरनावद में कार्यकर्ता बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में मुख्य अतिथि के रूप में कोटा जिला अध्यक्ष तुलसीराम मेघवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव रणजीत सिंह जाटव मौजूद रहे। पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज जाटव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचकर महासम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, अपराध और जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा तथा बसपा को प्रदेश में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प बताया। चौकी और गरनावद में आयोजित बैठकों में जिला अध्यक्ष डालूराम मेघवाल, बसपा नेत्री भारती गौतम, घनश्याम बौद्ध, धर्मराज मेघवाल, राधेश्याम बैरवा, बालचंद्र बैरवा, मोतीलाल, छोटूलाल, नरेंद्र बैरवा, विष्णु प्रसाद, शंकरलाल, मांगीलाल बैरवा, मोहनलाल, दिलखुश बैरवा, जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप बैरवा, राजेश सिंघम, विष्णु कुमार पंवार, पूर्व जिला अध्यक्ष रामस्वरूप बैरवा, महावीर बैरवा, प्रेमचंद बैरवा, रामभरोस, संतोष कुमार, कैलाशचंद बैरवा, देवीलाल, शिवलाल बैरवा, दिनेश, रतनलाल और रत्तीराम बैरवा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


