Jodhpur Mayor Election Live: जोधपुर में प्रसन्नचंद मेहता ने किया जीत का दावा, राजेंद्र सोलंकी से कांटे की टक्कर जारी
Prasannachand Mehta Vs Rajendra Solanki: जोधपुर नगर निगम महापौर चुनाव में सीधा मुकाबला बीजेपी के प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी के बीच है। 100 सदस्यीय सदन में बहुमत (51) के लिए दोनों दल निर्दलीयों क…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Prasannachand Mehta Vs Rajendra Solanki: जोधपुर नगर निगम महापौर चुनाव में सीधा मुकाबला बीजेपी के प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस के राजेंद्र सिंह सोलंकी के बीच है। 100 सदस्यीय सदन में बहुमत (51) के लिए दोनों दल निर्दलीयों के भरोसे हैं। मतदान के बाद ही यह तय होगा कि मेयर की कुर्सी किस खेमे में गई।
जोधपुर: जोधपुर नगर निगम की नई सरकार का चेहरा अब कुछ ही घंटों में साफ होने वाला है। महापौर पद के लिए आज मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी ने प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह सोलंकी को मैदान में उतारा है। नामांकन प्रक्रिया और जांच के बाद दोनों प्रत्याशियों का मुकाबला तय हो चुका है। अब पूरा राजनीतिक घटनाक्रम पार्षदों के मतदान पर टिका है।
यहां जानें जोधपुर नगर निगम का गणित
जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के परिणाम के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बहुमत से दूर हैं । वार्ड संख्या 50 में पुनर्मतदान के बाद भाजपा की एक सीट बढ़ी और उसका आंकड़ा 45 पहुंच गया, जबकि कांग्रेस के पास 44 पार्षद हैं। सदन में 10 निर्दलीय और एक RLP पार्षद भी हैं। 100 सदस्यीय सदन में बहुमत का आंकड़ा 51 है।यही वजह है कि इस बार जोधपुर का महापौर चुनाव सीधे तौर पर निर्दलीय और अन्य पार्षदों के समर्थन से जुड़ गया है।
45 बनाम 44 के बीच 51 का आंकड़ा
भाजपा के पास 45 पार्षद हैं और बहुमत के लिए उसे छह और वोट चाहिए। कांग्रेस के 44 पार्षद हैं और उसे बहुमत तक पहुंचने के लिए सात अतिरिक्त वोटों की आवश्यकता होगी। भाजपा ने सात निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा किया है। इस दावे के अनुसार भाजपा समर्थित संख्या 52 तक पहुंचती है। कांग्रेस की ओर से भी चार निर्दलीयों के समर्थन का दावा किया गया है, जिससे उसका समर्थित आंकड़ा 48 बताया जा रहा है।
जोधपुर नगर निगम का कहां और कितने बजे होगा मतदान?
राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार जोधपुर नगर निगम महापौर पद के लिए 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान नगर निगम कार्यालय परिसर के सभा भवन, तीसरी मंजिल, कक्ष संख्या 307 में निर्वाचित सदस्यों की बैठक में कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम भी उसी दिन घोषित किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने अध्यक्ष/महापौर पद के चुनाव के लिए यही कार्यक्रम तय किया है।
जोधपुर नगर निगम के कौन हैं दोनों मेयर प्रत्याशी?
भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है। वे वार्ड 82 से निर्वाचित पार्षद हैं। पार्टी ने पार्षदों से चर्चा और संभावित नामों पर विचार के बाद उनका नाम तय किया वे संघ परिवार से आते हैं । कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है। खास बात यह है कि सोलंकी ने हालिया नगर निगम चुनाव में पार्षद का चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन पार्टी ने उन्हें महापौर पद के लिए उम्मीदवार बनाया। वे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं।
नामांकन को लेकर भी हुआ था विवाद
महापौर चुनाव से पहले दोनों प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर आपत्तियां सामने आई थीं। रिटर्निंग अधिकारी के स्तर पर इन आपत्तियों की जांच के बाद दोनों प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकार किए गए। इसके साथ ही मुकाबला मेहता बनाम सोलंकी तय हो गया।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


