होमधर्म-आस्था'भास्कर समाधान' का असर: एक महीने से जाम सीवरेज लाइन और बिजली की समस्या सुलझी, डिस्कॉम टीम लीडर अमित बने 'पब्लिक के स्टार' - Jodhpur News
धर्म-आस्था

'भास्कर समाधान' का असर: एक महीने से जाम सीवरेज लाइन और बिजली की समस्या सुलझी, डिस्कॉम टीम लीडर अमित बने 'पब्लिक के स्टार' - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Bhaskar Samadhan Success | Amit Sharma Becomes Public Star 'भास्कर समाधान' का असर:एक महीने से जाम सीवरेज लाइन और बिजली की समस्या सुलझी, डिस्कॉम टीम लीडर अमित बने 'पब्ल…

bhaskar.com के अनुसार8 अगस्त 2026 को 04:15 am बजे
'भास्कर समाधान' का असर:  एक महीने से जाम सीवरेज लाइन और बिजली की समस्या सुलझी, डिस्कॉम टीम लीडर अमित बने 'पब्लिक के स्टार' - Jodhpur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Bhaskar Samadhan Success | Amit Sharma Becomes Public Star

'भास्कर समाधान' का असर:एक महीने से जाम सीवरेज लाइन और बिजली की समस्या सुलझी, डिस्कॉम टीम लीडर अमित बने 'पब्लिक के स्टार'

- कॉपी लिंक

जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ से लोगों को घर बैठे ही अपनी समस्याओं के समाधान एक पोस्ट से मिल रहे हैं। पोस्ट करने के बाद एक महीने से जाम सीरेज लाइन ठीक हो गई तो बार–बार पॉवर कट की परेशानी भी दूर हो गई। लोगों की समस्या का समाधान करने वाले डिस्कॉम टीम लीडर अमित शर्मा आज ‘पब्लिक के स्टार’ चुने गए हैं।

पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली…

एक महीने से जाम सीवरेज लाइन हुई ठीक

जोधपुर के मां भवानी मंदिर मार्ग, सैन कॉलोनी से सुरेन्द्र ने सीवर लाइन जाम होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि उनके एरिया शिव कॉलोनी में महादेव मंदिर के पास वाली गली में बीते एक महीने से सीवरेज लाइन जाम है। गंदगी उफनकर गलियों में बह रही है। दुर्गंध और गंदगी के कारण राह चलना भी मुश्किल हो गया है। निगम के कर्मचारी से कहा लेकिन उन्होंने साफ करने से मना कर दिया। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद निगम ने जाम सीवरेज लाइन ठीक करवा समस्या हल कर दी।

डिस्कॉम टीम लीडर अमित शर्मा बने 'पब्लिक के स्टार'

जोधपुर के रमजान जी का हत्था, लक्ष्मण नगर से हेमेन्द्र सिंह नरूका ने लंबे समय तक पॉवर कट रहने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि लक्ष्मण नगर ए में रोजाना 2 से 4 घंटे तक बिजली कटौती होती है। जोधपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर पर संपर्क करो तो उन्हें खुद ही पॉवर कट की जानकारी नहीं होती। बस शिकायत दर्ज कर ली जाती है। बारिश में तो पूरी–पूरी रात लाइट काटी जाती है। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद डिस्कॉम टीम लीडर अमित शर्मा ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है।

एप से लोगों को मिल रहा समाधान

अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं…

बिल भेजा अधूरा, पैसा चाहिए पूरा

श्रीलक्ष्मीकांत जोशी मार्ग, गणपति नगर से रघुवीर तत्ववेदी ने डिस्कॉम के बिजली बिल से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि इस माह बिजली विभाग ने जो बिल भेजा है वह अधूरा छपा हुआ आया है। इसमें यह पता नहीं चल रहा है कि बिल की कुल कितनी राशि है और इसे कब तक जमा करवाना है। इस समस्या का समाधान करवाएं।

कॉलोनी में बेसहारा पशु बने मुसीबत

जोधपुर के प्रताप नगर रोड से महेन्द्र पंवार ने बेसहारा पशुओं की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि प्रताप नगर एरिया में गलियों और कॉलोनियों में बेसहारा पशुओं की तादाद लगातार बढ़ रही है। निगम के साथ आला अधिकारियों को पहले भी इस संबंध में सूचित कर चुके हैं लेकिन अब तक समस्या का कोई भी स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

महीनों से पेयजल लाइन लीक, विभाग बेफिक्र

डिगाड़ी क्षेत्र के अजय राज एडवोकेट ने पेयजल लीकेज की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनके एरिया में बीते कई महीने से पेयजल पाइपलाइन लीक है लेकिन विभाग इसे ठीक नहीं कर रहा है। इसकी शिकायत डिगाड़ी के लाइनमैन, जेईएन और एईएन से कर चुके हैं लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही है। महीनों से न केवल पीने का पानी व्यर्थ बह रहा है बल्कि इलाके में पानी का प्रेशर भी प्रभावित हो रहा है।

'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान:  भाजपा जयपुर शहर की बैठक में दिए निर्देश; हर मंडल के शक्ति केंद्रों, वार्डों-बूथों की ली जानकारी - Jaipur News
धर्म-आस्था

‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान: भाजपा जयपुर शहर की बैठक में दिए निर्देश; हर मंडल के शक्ति केंद्रों, वार्डों-बूथों की ली जानकारी - Jaipur News

जयपुर-अलवर समेत 7 जिलों में बरसात:  धौलपुर में घरों में पानी घुसा, सड़कें डूबीं; झालावाड़ जिले में बवंडर आया; कल 25 जिलों में अलर्ट - Jaipur News
धर्म-आस्था

जयपुर-अलवर समेत 7 जिलों में बरसात: धौलपुर में घरों में पानी घुसा, सड़कें डूबीं; झालावाड़ जिले में बवंडर आया; कल 25 जिलों में अलर्ट - Jaipur News

मात्र ₹34,000 में करें जयपुर, जोधपुर, पुष्कर और उदयपुर की सैर, IRCTC लाया 6 दिनों का हवाई टूर - irctc rajasthan air tour package explore jaipur udaipur jodhpur and pushkar at 34000 6 days itinerary
धर्म-आस्था

मात्र ₹34,000 में करें जयपुर, जोधपुर, पुष्कर और उदयपुर की सैर, IRCTC लाया 6 दिनों का हवाई टूर - irctc rajasthan air tour package explore jaipur udaipur jodhpur and pushkar at 34000 6 days itinerary

कोटपूतली-बहरोड़ में मूसलाधार बारिश, अलवर में झरने बहे:  करौली में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा; आज 21 जिलों में तेज बरसात का अलर्ट - Jaipur News
धर्म-आस्था

कोटपूतली-बहरोड़ में मूसलाधार बारिश, अलवर में झरने बहे: करौली में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा; आज 21 जिलों में तेज बरसात का अलर्ट - Jaipur News