होमक्राइम'बड़ी मुश्किल से देश को आगे लेकर आए हैं', राजस्थान में बोले जेपी नड्डा - jp nadda har ghar tiranga rajasthan national honour act amendment news in hindi
क्राइम

'बड़ी मुश्किल से देश को आगे लेकर आए हैं', राजस्थान में बोले जेपी नड्डा - jp nadda har ghar tiranga rajasthan national honour act amendment news in hindi

'बड़ी मुश्किल से देश को आगे लेकर आए हैं', राजस्थान में बोले जेपी नड्डा राजस्थान में "हर घर तिरंगा" अभियान शुरू हुआ, जिसमें जयपुर में जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। ...और पढ़े…

Jagran के अनुसार10 अगस्त 2026 को 03:15 am बजे
'बड़ी मुश्किल से देश को आगे लेकर आए हैं', राजस्थान में बोले जेपी नड्डा
 - jp nadda har ghar tiranga rajasthan national honour act amendment news in hindi

सौजन्य से:- Jagran

'बड़ी मुश्किल से देश को आगे लेकर आए हैं', राजस्थान में बोले जेपी नड्डा

राजस्थान में "हर घर तिरंगा" अभियान शुरू हुआ, जिसमें जयपुर में जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। ...और पढ़ें

HighLights

- राजस्थान में "हर घर तिरंगा" अभियान का हुआ शुभारंभ।

- जे.पी. नड्डा ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण संशोधन अधिनियम पर बात की।

- राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान पर अब सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान सरकार ने रविवार से प्रदेश में "हर घर तिरंगा" अभियान शुरू किया। इस मौके पर जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जयपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर मौजूद लोगों और स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि हम अब तक गुलामी की निशानियों के साथ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन अब हमनें इन्हे बदलने का काम किया है। बड़ी मुश्किल से हम देश को आगे लेकर आए हैं, अब इसके सम्मान को हमें हर हाल में बनाए रखना है।

नड्डा ने कहा कि हाल ही में राज्यसभा में "प्रविेंशन आफ इंसल्ट्स टू नेशनन ऑनर" संशोधन (राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण संशोधन अधिनियम) एक्ट-2026 पारित किया गया है। 55 साल पहले "द प्रिवेंशन आफ इंसल्ट्स टू नेशनल आनर एक्ट" लाया गया था।

जेपी नेड्डा ने आगे कहा कि इसमें राष्ट्रीय प्रतीकों जैसे संविधान, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को दंडनीय अपराध घोषित किया गया था, लेकिन राष्ट्रगीत वंदे मातरम को छोड़ दिया गया था। क्या इसे उस समय की भूल माना जाए या फिर तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति मानी जाए। अब संशोधन के बाद राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय ध्वज और संविधान इनमें से किसी का भी अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें