होमक्राइमजयपुर: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को जहर देकर मारा
क्राइम

जयपुर: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को जहर देकर मारा

जयपुर हत्याकांड: जूस में जहर देकर पति को उतारा मौत के घाट, बॉयफ्रेंड संग गिरफ्तार महेश मीणा की पत्नी कविता और उसका प्रेमी. फोटो- सोशल मीडिया जयपुर के महेश मीणा की मौत के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है. पत्नी और उस…

Prabhat Khabar के अनुसार20 अगस्त 2026 को 08:55 pm बजे
जयपुर: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को जहर देकर मारा

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

जयपुर हत्याकांड: जूस में जहर देकर पति को उतारा मौत के घाट, बॉयफ्रेंड संग गिरफ्तार

महेश मीणा की पत्नी कविता और उसका प्रेमी. फोटो- सोशल मीडिया

जयपुर के महेश मीणा की मौत के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है. पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड जूस में जहर मिलाकर महेश की हत्या कर दी. जानिए मामला.

राजस्थान के जयपुर के महेश मीणा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस पुलिस नया खुलासा किया है. वायरल वीडियो के मुताबिक, उनकी पत्नी कविता और उसके बॉयफ्रेंड जूस में जहर मिलाकर पिलाई गई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके मामले की जांच कर रही है.

पिता ने जताई थी हत्या की आशंका

महेश के पिता लगातार अपने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जता रहे थे. उन्होंने पुलिस से मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की थी. जांच के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों के आधार पर पत्नी और उसके प्रेमी पर कार्रवाई की गई.

View on Instagram

महिला सशक्तिकरण पर उठे सवाल

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर महिला अधिकार, स्वतंत्रता और कानूनों के कथित दुरुपयोग को लेकर बहस तेज हो गई है. हालांकि, किसी एक मामले के आधार पर सभी महिलाओं को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है. अपराध किसी भी व्यक्ति द्वारा किया जाए, कानून का समान रूप से लागू होना जरूरी है.

जेंडर न्यूट्रल कानून की मांग

कुछ यूजर्स का कहना है कि पुरुषों को भी झूठे आरोप, ब्लैकमेलिंग और गलत मुकदमों से सुरक्षा देने के लिए प्रभावी कानूनी प्रावधान होने चाहिए. वहीं, महिला अधिकारों से जुड़े कानूनों का उद्देश्य सुरक्षा देना है, इसलिए किसी भी कथित दुरुपयोग की जांच निष्पक्ष तरीके से होना जरूरी है. मामले में पुलिस की आगे की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, 22 साल के युवक की चाकू घोंपकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें