गुब्बारे फोड़े, हिरासत में लिया; अलवर में अमित शाह की रैली से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का 'ऐक्शन'
गुब्बारे फोड़े, हिरासत में लिया; अलवर में अमित शाह की रैली से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का 'ऐक्शन' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान के अलवर में एक रैली करने जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली…

सौजन्य से:- Hindustan
गुब्बारे फोड़े, हिरासत में लिया; अलवर में अमित शाह की रैली से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का 'ऐक्शन'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान के अलवर में एक रैली करने जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया। पकड़े गए लोगों में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे दीनबंधु शर्मा भी शामिल हैं।
राजस्थान के अलवर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन की तैयारी के बीच पुलिस कार्रवाई देखने को मिली। कांग्रेस कार्यकर्ता दीनबंधु को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, दीनबंधु अपनी गाड़ी से धोबी गट्टा रोड होते हुए विजयनगर ग्राउंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि दीनबंधु के पास कुछ काले गुब्बारे थे, जिन्हें पुलिस ने फोड़ दिया। इसी दौरान एक गुब्बारा उनके हाथ से निकलकर हवा में उड़ गया।
पुलिस की गाड़ी में ले जाए जाते समय दीनबंधु ने कहा कि जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है, वह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि वे छात्रों के हित से जुड़े मुद्दों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से मिलने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दे रहा है।
अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए पुलिस की निगरानी भी बढ़ाई गई है।
कई अन्य कांग्रेसी नेता हिरासत में लिए गए
खैरथल-तिजारा में भी अमित शाह की रैली का विरोध और काले झंडे दिखाने की योजना के बीच पुलिस ने खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव और एनएसयूआई महासचिव विनोद जाटव को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक, पुलिस ने करीब 20 से 25 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी रात एक होटल में नजरबंद रखा था।
होटल के बाहर रविवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ने लगी। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं को बस में बैठाया और खैरथल थाने ले गई। पुलिस कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के बाहर पहुंच गए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे अलवर में आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के दौरान विरोध प्रदर्शन करने और काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे थे। इसी के चलते पुलिस ने एहतियातन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
बलराम यादव की हिरासत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई और थाने के बाहर एकत्र होकर विरोध दर्ज कराया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने की तैयारी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया है। वहीं, पुलिस की ओर से कार्रवाई को लेकर फिलहाल विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना के बाद खैरथल-तिजारा क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अमित शाह की रैली के बीच कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की तैयारी और जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं की हिरासत को लेकर दोनों दलों के बीच सियासी बयानबाजी तेज होने की संभावना है।
रिपोर्ट - हंसराज
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


