होमक्राइमअमित शाह का उदयपुर आगमन, सुरक्षा के मद्देनजर नो फ्लाई जोन घोषित
क्राइम

अमित शाह का उदयपुर आगमन, सुरक्षा के मद्देनजर नो फ्लाई जोन घोषित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंचे, जहां उन्हें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गर्मजोशी से अगवानी की, सुरक्षा के मद्देनजर डबोक एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों का नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

ETV Bharat के अनुसार16 अगस्त 2026 को 01:56 am बजे
अमित शाह का उदयपुर आगमन, सुरक्षा के मद्देनजर नो फ्लाई जोन घोषित

सौजन्य से:- ETV Bharat

अमित शाह पहुंचे उदयपुर, सीएम भजनलाल शर्मा ने की अगवानी, आज निम्बाहेड़ा में करेंगे अटल जी की प्रतिमा का अनावरण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंचे, शाह आज निम्बाहेड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.

Published : August 16, 2026 at 6:56 AM IST

उदयपुर : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार देर रात अपने दो दिवसीय दौरे पर झीलों की नगरी उदयपुर पहुंचे. महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक पर उनके विशेष विमान से उतरते ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया.

इस दौरान डबोक एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए राज्य के जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, जिले के प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया और स्थानीय विधायक ताराचंद जैन सहित भाजपा के कई प्रमुख नेता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. एयरपोर्ट पर औपचारिक अगवानी के बाद गृह मंत्री कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से उदयपुर शहर के लिए रवाना हुए, जहां उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई.

वीरभूमि राजस्थान आगमन पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी का उदयपुर एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। pic.twitter.com/EtXz3kOKTM

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) August 15, 2026

इसे भी पढ़ें:अमित शाह के अलवर दौरे से पहले भूपेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण, अलवर को करोड़ों की सौगात तय

तय कार्यक्रम के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह रविवार सुबह सड़क मार्ग से चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा पहुंचेंगे. यहां जे.के. सर्किल पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे. प्रतिमा अनावरण और जनसभा के बाद वे दोपहर में हेलीकॉप्टर से पुनः उदयपुर लौटेंगे और फिर विशेष विमान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद : गृह मंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और राजस्थान पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. डबोक एयरपोर्ट से लेकर शहर के विश्राम स्थल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. एयरपोर्ट से लेकर उनके ठहरने के स्थान और प्रस्तावित आवागमन मार्गों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. शाह के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर डबोक एयरपोर्ट, उदयपुर सर्किट हाउस आसपास के क्षेत्रों को नो फ्लाई जोन घोषित किया है. जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है.

इसे भी पढ़ें: अमित शाह आज रात पहुंचेंगे उदयपुर, सीएम भजनलाल करेंगे अगवानी, सुरक्षा के चलते ये इलाके हुए नो फ्लाई जोन

इसके तहत ड्रोन, यूएवी और हॉट एयर बैलून सहित किसी भी प्रकार के उड़ने वाले उपकरण के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें