नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी कंप्यूटर शिक्षक राजस्थान से गिरफ्तार
नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी कंप्यूटर शिक्षक राजस्थान से गिरफ्तार बीजापुर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को राजस्थान से पकड़कर लाया गया By ETV Bharat Chhattisgarh Team Published : September 26, 2026 at 8:36 PM…

सौजन्य से:- ETV Bharat
नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी कंप्यूटर शिक्षक राजस्थान से गिरफ्तार
बीजापुर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को राजस्थान से पकड़कर लाया गया
By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : September 26, 2026 at 8:36 PM IST
बीजापुर: बीजापुर जिले के भोपालपटनम में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. फरार आरोपी टीचर को बीजापुर पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है. आरोपी को झालावाड़, राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाया गया. पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है.
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को पीड़िता की माता ने थाना भोपालपटनम में लिखित शिकायत दी थी. शिकायत के आधार पर महिला एवं बाल संबंधी अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की गई. आरोपी के खिलाफ BNS एवं पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया.
SIT गठन भी किया गया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता के दिशा-निर्देशन में आरोपी की पतासाजी की गई. गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन भी किया गया. आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की दो अलग-अलग टीमों को रवाना किया गया. एक टीम को राजस्थान और दूसरी टीम को हरियाणा भेजा गया.
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को आरोपी के राजस्थान में होने की जानकारी मिली. इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया. आरोपी को बीजापुर लाया गया. यहां थाना भोपालपटनम में केस संबंधित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई. इसके बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


