मैडम पार्षद घर पर, पति और ससुर पहुंच गए सदन में, जयपुर नगर निगम की बैठक पर उठे कई सवाल
जयपुर में 'नारी सशक्तिकरण' की उस वक्त हवा निकल गई जब नगर निगम की पहली ही बैठक में बड़ा अजीब दृश्य दिखा। चुनी गईं महिला पार्षद तो नदारद रहीं, लेकिन उनकी जगह उनके पति और ससुर 'पार्षद प्रतिनिधि' बनकर मीटिंग में आ गए। जयपुर:…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर में 'नारी सशक्तिकरण' की उस वक्त हवा निकल गई जब नगर निगम की पहली ही बैठक में बड़ा अजीब दृश्य दिखा। चुनी गईं महिला पार्षद तो नदारद रहीं, लेकिन उनकी जगह उनके पति और ससुर 'पार्षद प्रतिनिधि' बनकर मीटिंग में आ गए।
जयपुर: राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन कानून पास किया था। लोकसभा और विधानसभाओं में यह अधिनियम लागू हो चुका है। राजस्थान के निकाय चुनाव में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण प्रदत्त है लेकिन तस्वीर कुछ अलग ही नजर आने लगी है। जनता ने भले ही महिलाओं को चुनकर सदन में भेजा लेकिन उनके स्थान पर उनके पति और ससुर सदन की बैठक में पहुंच गए। यह नजारा जयपुर नगर निगम की बैठक में देखने को मिला जिसके बाद नारी सशक्तिकरण पर सवाल उठने लगे हैं।
महिला पार्षदों के स्थान पर पहुंच गए पति और ससुर
मंगलवार को जयपुर नगर निगम में पार्षदों की पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महापौर सुनील कोठारी ने की। बैठक में निगम के अफसरों और निर्वाचित पार्षदों का आना था लेकिन कुछ महिला पार्षदों के स्थान पर उनके पति और ससुर 'पार्षद प्रतिनिधि' बनकर आ गए। महापौर ने 'पार्षद प्रतिनिधि' बनकर आए महिला पार्षदों के पति और ससुर को टोका तक नहीं।
जानिए कौन बने 'पार्षद प्रतिनिधि'
प्रदीप तिवाड़ी - जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस की पूनम तिवाड़ी पार्षद निर्वाचित हुई थी। पूनम इस बैठक में शामिल हुई लेकिन उनके साथ उनके पति प्रदीप तिवाड़ी भी 'पार्षद प्रतिनिधि' बनकर प्रदीप तिवाड़ी बैठक में शामिल हुए। प्रदीप तिवाड़ी बोले कि उनकी पत्नी को बैठक का अनुभव नहीं है। इसलिए वे साथ में आ गए।
दिनेश कांवट - जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 8 से निर्दलीय मंजू शर्मा पार्षद हैं। उनके पति दिनेश कांवट भाजपा से पूर्व पार्षद रहे हैं। इस बार जब पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने अपनी पत्नी को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारा और जीत दर्ज की। बैठक में मंजू नहीं आई, केवल उनके पति 'पार्षद प्रतिनिधि' के रूप में बैठक में शामिल हुए।
अरविंद कूलवाल - जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 18 से कांग्रेस की वंदिता शर्मा पार्षद हैं। उनके स्थान पर उनके ससुर 'पार्षद प्रतिनिधि' बनकर बैठक में पहुंच गए। कूलवाल ने कहा कि उनकी बहू की तबीयत खराब है। वह बैठक में नहीं आ सकी। इसलिए वे बैठक में पहुंच गए।
मालसिंह शेखावत - जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 20 से भाजपा की डॉ. उदिता चौहान पार्षद हैं। उदिता के साथ उनके पति मालसिंह शेखावत भी 'पार्षद प्रतिनिधि' बनकर बैठक में पहुंच गए। मालसिंह का कहना है कि पत्नी को बैठक का अनुभव नहीं है। इसलिए वे भी साथ में आ गए।
पहले आकर बैठ गए, उठाना उचित नहीं था
निगम की अहम बैठक में 'पार्षद प्रतिनिधि' बनकर आए पति और ससुर के मामले में महापौर सुनील कोठारी का कहना है कि बैठक शुरू होने से पहले ही वे लोग बैठ गए थे। बैठक शुरू होने के बाद उठाना उचित नहीं था। ऐसे में उन्हें बाहर नहीं निकाला। भविष्य में केवल निर्वाचित पार्षदों को ही एंट्री दी जाएगी।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मोदी के 25 साल का सफरः सीएम भजनलाल ने मशाल जलाकर सेवा ज्योति यात्रा को किया रवाना, बोले- राजस्थान आगे बढ़ रहा है

Rajasthan Congress to discuss candidates, strategy for panchayat polls

जोधपुर में खड़ी कार का जालोर में कट गया टोल टैक्स - Jodhpur News


