जयपुर स्टेशन पर सिंगल एंट्री से टिकट बिक्री बढ़ी: रेलवे का दावा- सिंगल एंट्री-एग्जिट से चोरी के मामले भी घटे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Railway Station Security | Single Entry Exit Reduces Theft जयपुर स्टेशन पर सिंगल एंट्री से टिकट बिक्री बढ़ी:रेलवे का दावा- सिंगल एंट्री-एग्जिट से चोरी के मामले भी घटे -…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Railway Station Security | Single Entry Exit Reduces Theft
जयपुर स्टेशन पर सिंगल एंट्री से टिकट बिक्री बढ़ी:रेलवे का दावा- सिंगल एंट्री-एग्जिट से चोरी के मामले भी घटे
- कॉपी लिंक
जयपुर रेलवे स्टेशन के मेन एंट्री गेट पर सिंगल एंट्री-एग्जिट व्यवस्था और आरपीएफ-कमर्शियल स्टाफ की नियमित चेकिंग से स्टेशन पर यात्री सामान चोरी के मामलों में कमी आई है। वहीं, रेलवे ने दावा किया कि बिना टिकट यात्रा पर रोक के चलते अनरिजर्व्ड यानी जनरल टिकटों की बिक्री भी बढ़ी है।
जयपुर मंडल के डीसीएम जगदीश चौधरी ने बताया कि मुख्य प्रवेश द्वार पर आरपीएफ और कमर्शियल स्टाफ की तैनाती की गई है। एंट्री के दौरान संदिग्ध लोगों की नियमित चेकिंग की जा रही है। इससे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है और बिना टिकट यात्रा पर भी रोक लगी है।
दो साल में चोरी के मामले 127 से घटकर 78 हुए
रेलवे ने दावा किया कि साल 2024 में जयपुर स्टेशन पर यात्री सामान चोरी के 127 मामले दर्ज हुए थे। साल 2025 में यह संख्या घटकर 109 रह गई, यानी 14% की कमी आई। साल 2026 में सितंबर तक 78 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से आरपीएफ ने 15 मामलों का खुलासा किया है।
जुलाई के मुकाबले अगस्त में 7.67% ज्यादा जनरल टिकट बिके
जुलाई 2026 में स्टेशन से 10 लाख 8 हजार 50 जनरल टिकट बिके थे। अगस्त में यह संख्या बढ़कर 10 लाख 85 हजार 442 हो गई। यानी जुलाई के मुकाबले अगस्त में 7.67% ज्यादा टिकट बिके। सितंबर में 10 लाख 31 हजार 98 टिकट बिके, जो जुलाई के मुकाबले 2.28% ज्यादा हैं।
टिकटों से होने वाली कमाई भी बढ़ी
डीसीएम जगदीश चौधरी ने बताया -जनरल टिकटों से जुलाई में 13.01 करोड़ रुपए की आय हुई थी, जो अगस्त में बढ़कर 13.96 करोड़ रुपए हो गई। यानी आय में 7.25% की बढ़ोतरी हुई। स्टेशन पर टिकट मशीन और टिकट काउंटर के जरिए होने वाली बिक्री से भी आय बढ़ी। टिकट मशीन से आय जुलाई के 5.84 करोड़ रुपए से बढ़कर अगस्त में 6.29 करोड़ रुपए और टिकट काउंटर से आय 86.65 लाख से बढ़कर 93.24 लाख रुपए हो गई।
- राजस्थान- जेल में बॉबी-देओल, 'बाबा निराला' बनकर अंदर घुसे: भीड़ ने लगाए जपनाम...जपनाम के नारे, 'आश्रम' वेबसीरीज की पहली बार दौसा में शूटिंग
- जयपुर में बीजेपी ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा: सीएम के नेतृत्व में मदन राठौड़ मशाल लेकर चले, मोदी के शासन प्रमुख के 25 साल पूरे होने पर प्रोग्राम
- चौमूं में मकानों के ऊपर से गुजर रही 11KV लाइन: हादसों का डर, शिकायत के बाद भी बिजली निगम ने नहीं की कार्रवाई
- भास्कर इंटरव्यू‘एवरेस्ट पर 400 शव, लगा मैं यहीं न रह जाऊं’: अंगुलियां गली, पैर काटने की नौबत, मनस्वी एवरेस्ट फतेह करने वाली पहली आम राजस्थानी महिला
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Cong accuses BJP of misusing administration in polls

उदयपुर में SOG के एएसपी मुकेश सोनी सस्पेंड, 2 करोड़ की घूसखोरी मामले में एक्शन - udaipur sog asp mukesh soni suspended action taken in two crore bribery case

सीमा पार से ड्रोन में आ रहे ड्रग्स और हथियार: राजस्थान पुलिस के लिए नई चुनौती, एडीजीपी दिनेश ने बताया प्लान


