जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा
जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा जोधपुर पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा ने रोड शो किया और प्रत्याशियों की बैठक लेकर जीत के गुर सिखाए. Published : September 6, 2026 at 10:4…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जोधपुर नगर निगम चुनाव: सीएम भजनलाल का रोड शो, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरा
जोधपुर पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा ने रोड शो किया और प्रत्याशियों की बैठक लेकर जीत के गुर सिखाए.
Published : September 6, 2026 at 10:40 PM IST
जोधपुर: नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर पहुंचे. एयरपोर्ट से सीएम जालोरी गेट पहुंचे, जहां से वे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और विधायकों के साथ रथ पर सवार होकर भीतरी शहर में रोड शो के लिए रवाना हुए. इससे पहले सीएम के जालोरी गेट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह देखने को मिला. रोड शो जालोरी गेट से प्रवेश कर भीतरी शहर के खांडा फलसा, आड़ा बाजार, जालप मोहल्ला, कपड़ा बाजार, त्रिपोलिया होते हुए घंटाघर पहुंचा.
पूर्ववर्ती सरकार और कानून व्यवस्था पर प्रहार: घंटाघर में रथ से ही मुख्यमंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि "मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि पिछली बार मैं यहां बतौर प्रभारी आया था, यहां की एक-एक गली और वार्ड देखा है. आपकी ऊर्जा पिछली बार से भी ज्यादा है. उन्होंने कहा कि जब यहां के मुख्यमंत्री थे, तब यहां भ्रष्टाचार, लूट और झूठ की दुकान चलती थी. उन्होंने युवाओं के सपनों को रौंदने का काम किया और आज हमसे जवाब मांग रहे हैं. जवाब उनको देना है. उनके समय में गैंगस्टर आते थे और अपराध करके भाग जाते थे. नगर निकाय और पंचायत के चुनाव दो-दो साल चलते थे. अब सरकार 'वन नेशन, वन इलेक्शन' करवा रही है, जिससे जनता का पैसा और समय बचेगा."
इसे भी पढ़ें- बीकानेर में सीएम का रोड शो: सीएम बोले, 'ढाई साल के कार्यकाल में करीब 78 फीसदी वादों को पूरा किया'
'ट्रिपल इंजन' सरकार का दावा: उन्होंने पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि "आपके मंत्री और अधिकारी जेल में हैं, पेपर माफिया जेल में हैं. हमारी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में 450 परीक्षाएं हुई हैं और एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है. हमने 'पांच साल बनाम ढाई साल' की खुली चुनौती दी थी. विधानसभा में भी बुलाया था, लेकिन आपके लोग मैदान छोड़कर भाग गए. हम जो संकल्प पत्र लेकर आए थे, उसका 78 प्रतिशत काम पूरा कर दिया है. केंद्र और राज्य सरकार का विकास का पैसा अब स्थानीय निकाय और पंचायत के माध्यम से सीधे लगेगा. इस बार 'ट्रिपल इंजन' की सरकार बनेगी और चुनाव परिणाम पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित जोधपुर बनेगा." रोड शो में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, विधायक अतुल भंसाली, चुनाव प्रभारी नारायण सिंह देवल सहित कई प्रदेश स्तरीय नेता शामिल हुए.
मंच पर बुलाया, डांट भी लगाई, सभा हुई रद्द: जालोरी गेट पर भाजपा के नगर निगम के सभी 100 प्रत्याशियों को सीएम के स्वागत के लिए बने मंच पर बुलाकर फोटो करवाया गया. इस दौरान जोधपुर संभाग प्रभारी और भाजपा के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने फोन पर बात कर रहे एक पार्षद प्रत्याशी से नाराज होते हुए कहा, "इसे बंद कर दें, क्या ट्रंप का फोन आया है?" इसके बाद सैनी ने कई बार मंच से कार्यकर्ताओं को व्यवस्था बनाए रखने के लिए फटकार लगाई. हालांकि, ऐन वक्त पर जालोरी गेट पर प्रस्तावित मुख्य जनसभा को रद्द कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें- अजमेर में सीएम के रोड शो के बाद कांग्रेस ने जारी किया 'ब्लैक पेपर', पूछा- 36 साल में भाजपा ने शहर को क्या दिया?
माहेश्वरी भवन में प्रत्याशियों की चुनावी 'क्लास': मुख्यमंत्री ने रोड शो के बाद माहेश्वरी भवन में सभी 100 उम्मीदवारों की बैठक ली. उन्होंने सभी से उनके वार्डों का जमीनी फीडबैक लिया और चुनाव में जीत दर्ज करने के गुर भी सिखाए. इस दौरान चुनाव संचालन समिति के प्रभारी घनश्याम ओझा, संभाग प्रभारी ओंकार सिंह लखावत और कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. इस महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक के अंत में सीएम ने सभी प्रत्याशियों के साथ एक सामूहिक ग्रुप फोटो भी करवाया.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


