भाजपा प्रभारी भाटिया बोले- राजस्थान में इस बार टूटेगा सरकार बदलने का ट्रेंड, पंचायत चुनाव में भी बेहतर करेगी पार्टी
भाजपा प्रभारी भाटिया बोले- राजस्थान में इस बार टूटेगा सरकार बदलने का ट्रेंड, पंचायत चुनाव में भी बेहतर करेगी पार्टी भाजपा प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया को अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार रिपीट होने का भरोसा. Publishe…

सौजन्य से:- ETV Bharat
भाजपा प्रभारी भाटिया बोले- राजस्थान में इस बार टूटेगा सरकार बदलने का ट्रेंड, पंचायत चुनाव में भी बेहतर करेगी पार्टी
भाजपा प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया को अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार रिपीट होने का भरोसा.
Published : September 30, 2026 at 7:17 PM IST
अलवर: भाजपा के प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने कहा कि चुनाव में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर काम करना होगा. गांवों में भाजपा की सरकार बनना जरूरी है. संगठन की ताकत से पंचायत चुनाव में बेहतर परिणाम का भरोसा है. कांग्रेस के वोट चोरी के आरोप को झूठा बताते बोले- जहां कांग्रेस जीतती है, वहां प्रक्रिया सही और जहां हारती है, वहां वोट चोरी का राग क्यों अलापने लगते हैं. भाटिया ने कहा कि इस बार राज्य में हर बार सरकार बदलने का ट्रेंड चेंज होगा और भाजपा सरकार रिपीट करेगी. वे बुधवार को यहां भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे.
फिर बनाएंगे भाजपा की सरकार: भाजपा प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने कहा- राजस्थान में हर चुनाव में सरकार बदलने का राजनीतिक ट्रेंड इस बार बदलेगा. पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश है. अगले विधानसभा चुनाव में राजस्थान में पुन: भाजपा की सरकार बनेगी. हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार में है. राजस्थान में भाजपा का संगठन मजबूत है. कार्यकर्ता चुनाव को तैयार हैं.
पढ़ें: पंचायत चुनाव के ऐलान से पहले 25 जिलों में डेरा डालेंगे भाजपा नेता, आगाज कल से
पंचायत चुनाव पर फोकस: भाटिया ने कहा कि राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी. ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सत्ता का विकेंद्रीकरण अहम है. भाजपा का संगठन मजबूत है, लेकिन चुनावी सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार मेहनत करनी होगी. पंचायत चुनाव को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली. इन चुनाव में गांवों की स्थानीय सरकार, उम्मीदवार चयन, संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की भूमिका प्रमुख रहेगी. अलवर में पंचायती राज चुनाव में पार्टी की स्थिति पर बोले, चुनाव में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत और समर्पण के साथ काम करना होगा. भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से चुनाव में बेहतर परिणाम की उम्मीद है.
गांवों के विकास के लिए विकेंद्रीकरण जरूरी: भाटिया ने कहा कि अब राज्य में पंचायत चुनाव हैं. गांवों के विकास के लिए स्थानीय स्तर पर मजबूत व्यवस्था जरूरी है. इससे सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ गांवों तक पहुंच सकेगा. भाजपा सरकार की प्राथमिकता बड़े हाईवे और राष्ट्रीय स्तर की परियोजनाओं के साथ गांवों का विकास है. शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की गति बनी रहे, इसके लिए गांवों में भी भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है.
पढ़ें: जनता बीजेपी के साथ, इसका प्रमाण निकाय चुनाव परिणाम-मदन राठौड़
छात्र राजनीति में युवाओं की भूमिका: भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा, युवा देश का भविष्य है. भाजपा ऐसे युवाओं को आगे बढ़ाने की पक्षधर है, जो संगठन और समाज के लिए काम करना चाहते हैं. उन्होंने दिल्ली और पंजाब में छात्रसंघ चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, वहां भाजपा आधारित विचारधारा से जुड़े छात्र संगठनों का प्रदर्शन बेहतर रहा. उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अवसर और सुविधाओं का लाभ मिलने की वकालत की. संसद में आर्थिक कमजोर वर्ग से जुड़े मुद्दे उठाए. उम्र में छूट जैसे विषयों पर सवाल किया.
भाजपा एक परिवार की पार्टी नहीं: भाजपा में टिकट वितरण और अन्य निर्णयों को लेकर भाटिया बोले, भाजपा किसी एक परिवार की पार्टी नहीं है. इस कारण पार्टी में निर्णय सामूहिक होते हैं. कई निर्णय जमीनी स्तर से शुरू होकर जिला और प्रदेश स्तर तक पहुंचते हैं. किसी नाम पर जिला स्तर पर सहमति बनती है तो उसे आगे बढ़ाया जाता है. एक से अधिक नाम होने पर सहमति नहीं बनने की स्थिति में चुनाव समिति निर्णय लेती है. यह पार्टी की संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है.
पढ़ें:उपमहापौर चुनाव में खिला 'कमल', राजस्थान के 9 नगर निगमों में भाजपा की जीत
बाड़ेबंदी पर बोले: भाटिया ने निकाय चुनाव में पार्षदों की बाड़ेबंदी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, जब किसी दल या निर्दलीय से जुड़े लोगों की अपेक्षा के अनुसार राजनीतिक निर्णय नहीं होता तो कई बार एक विचारधारा के लोग एक जगह एकत्र होते हैं. कांग्रेस के पुराने राजनीतिक घटनाओं का हवाला देते हुए कहा, कांग्रेस विधायक पहले भी एक साथ बाहर जा चुके हैं.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


