जयपुर में निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में पानी भर जाने से 8‑साल की बच्ची और 5‑साल का बच्चा डूब कर मारे गए
जयपुर के जयसिंहपुरा खोर इलाके में, एक निर्माणाधीन मकान की नींव के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में पानी भर जाने से दो छोटे भाई‑बहन, 8 साल की आलिया और 5 साल के मोहम्मद अयान, डूब कर मर गए। उनका पिता ने गड्ढे की सुरक्षा न करने पर प्रश्न उठाए, जबकि घटना पर पुलिस जांच कर रही है।

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर: रक्षाबंधन से पहले दर्दनाक हादसा, सड़क पर बने गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत
जयपुर में निर्माणाधीन मकान की नींव के गड्ढे में भरे पानी ने दो मासूमों की जिंदगी छीन ली. राखी के त्योहार से पहले मासूम भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
राजस्थान की राजधानी जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके के सड़वा मोड़ स्थित दरियावाली गली में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया. निर्माणाधीन मकान की नींव के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 8 वर्षीय आलिया और 5 वर्षीय मोहम्मद अयान के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे निर्माणाधीन मकान के पास खेल रहे थे. खेलते-खेलते दोनों अचानक नींव के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिर गए. गड्ढे में काफी पानी भरा हुआ था, जिसके चलते दोनों बच्चे उसमें डूब गए. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.
‘हिजाब हमारी पसंद, विवाद क्यों?' राजस्थान की मुस्लिम महिलाओं का सवाल
स्थानीय लोगों ने बच्चों को पानी से निकाला
स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और उन्हें बचाने के लिए CPR देने का प्रयास किया. इसके बाद दोनों को जल्द ही SMS अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना पर जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. मृत बच्चों के पिता लियाकत मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और जयपुर में मजदूरी करते हैं. दो मासूम बच्चों की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पिता ने लगाया ये आरोप
पिता लियाकत का आरोप है कि निर्माणाधीन मकान की नींव के गड्ढे में बार-बार पानी भर रहा था, इसके बावजूद इसे सुरक्षित करने या पानी निकालने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि गड्ढा खुला और पानी से भरा क्यों छोड़ा गया और हादसे के लिए जिम्मेदारी किसकी बनती है. रक्षाबंधन के त्योहार से महज कुछ घंटे पहले इस घटना ने हड़कंप मचा दिया है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


