बुलंदशहर : प्रेमिका की राजस्थान में की हत्या, प्रेमी और दोस्त गिरफ्तार
बुलंदशहर : प्रेमिका की राजस्थान में की हत्या, प्रेमी और दोस्त गिरफ्तार राजस्थान के दौसा जनपद में प्रेमिका की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने मृतका को मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन क…

सौजन्य से:- Hindustan
बुलंदशहर : प्रेमिका की राजस्थान में की हत्या, प्रेमी और दोस्त गिरफ्तार
राजस्थान के दौसा जनपद में प्रेमिका की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने मृतका को मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन कराने के बहाने ले जाकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने शव को झाड़ियों में फेंक दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
राजस्थान के दौसा जनपद स्थित मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में प्रेमिका की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के मामले में राजस्थान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव जीराजपुर निवासी गजेंद्र उर्फ सोनू मीणा और थाना पहासू क्षेत्र के गांव अजीजाबाद निवासी उसके दोस्त विवेक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय मृतका डिबाई थाना क्षेत्र के गांव दानपुर की रहने वाली थी। पिछले करीब सात-आठ महीने से गजेंद्र उर्फ सोनू के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि उसकी पूर्व में दो शादियां हुई थीं, लेकिन दोनों रिश्ते टूट गए थे। इसके बाद वह सोनू के साथ रह रही थी। आरोप है कि गजेंद्र अपने दोस्त विवेक के साथ प्रेमिका को मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन कराने के बहाने राजस्थान ले गया, जहां दोनों ने उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया और शव को मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के मोरा मंदिर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। 17 अगस्त को महिला का शव बरामद हुआ था.
जांच प्रक्रिया
शुरुआत में महिला की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद राजस्थान पुलिस के डीआईजी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर महिला के साथ दो युवक जाते दिखाई दिए। राजस्थान पुलिस ने महिला की पहचान के लिए फोटो आसपास के राज्यों में भेजे और सार्वजनिक स्थानों पर भी फोटो प्रदर्शित किए। जांच के दौरान बुलंदशहर पुलिस की मदद से दोनों युवकों की पहचान गजेंद्र उर्फ सोनू मीणा निवासी जीराजपुर और उसके दोस्त विवेक निवासी अजीजाबाद के रूप में हुई। वहीं, मृतका की पहचान डिबाई क्षेत्र के गांव दानपुर निवासी युवती के रूप में हुई.
हत्या का कारण
राजस्थान पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी गजेंद्र ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले उसकी दूसरी युवती से शादी हो गई थी। इसके बाद वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। पुलिस इसी विवाद को हत्या की वजह मानकर मामले की जांच कर रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


