राजस्थान कांग्रेस में दिखी फूट! दूदू में आमने-सामने हुए पायलट और नागर समर्थक, डोटासरा-जूली के सामने भी हुआ विवाद
पंचायत चुनाव से ठीक पहले दूदू में कांग्रेस की आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट और पूर्व विधायक बाबूलाल नागर के समर्थक आपस में उलझ पड़े। जयपुर: राजस्थान म…

सौजन्य से:- Navbharat Times
पंचायत चुनाव से ठीक पहले दूदू में कांग्रेस की आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट और पूर्व विधायक बाबूलाल नागर के समर्थक आपस में उलझ पड़े।
जयपुर: राजस्थान में पंचायत चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की अंदरुनी कलह एक बार फिर बाहर आ गई है। निकाय चुनाव में अलग-अलग जिलों में हुई हार के बाद एक तरफ बड़े नेता बयानबाजी करके एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दूसरी तरफ जयपुर के पास दूदू में कांग्रेस के दो गुट आमने सामने हो गए। दोनों गुटों में कहासुनी और गाली गलौज हुई। अभद्र शब्द बोले गए। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आ गया है।
बाबूलाल नागर और सचिन पायलट के समर्थक भिड़े
गुरुवार 1 अक्तूबर को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा डेगाना जा रहे थे। रास्ते में वे थोड़ी देर के लिए दूदू में रुके। दूदू में डोटासरा का स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस के दो नेताओं के समर्थक आपस में लड़ पड़े। एक गुट सचिन पायलट का था जबकि दूसरा गुट दूदू के पूर्व विधायक और मंत्री रहे बाबूलाल नागर का था।
पायलट गुट के कार्यकर्ताओं ने कर दिया हमला
दरअसल निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी जता रहे नेता आमने सामने हैं। अलग-अलग गुट के नेता अपने वर्चस्व को लेकर दूसरे गुट पर आरोप लगा रहे हैं। दूदू पुलिया के नीचे नागर और पायलट के समर्थक में विवाद के बाद झगड़ा हो गया। इस दौरान पायलट गुट के समर्थकों ने नागर गुट के समर्थकों पर हमला कर दिया। हालांकि नागर गुट के समर्थक गाड़ी में बैठकर भागने लगे तो पायलट समर्थकों ने गाड़ी पर हमला कर दिया। इस हमले और गाली गलौज का वीडियो कैमरे में कैद हो गया।
डोटासरा और जूली के सामने भी हुआ विवाद
1 अक्टूबर को गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन भी था। ऐसे में दूदू में उनके स्वागत का भी कार्यक्रम रखा गया। स्वागत समारोह के दौरान जब गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली मंच पर थे। तब भी कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में उलझ पड़े। मंच पर बैठे गोविंद सिंह डोटासरा बार-बार उखड़ते हुए दिखाई दिए। मंच से ही उन्होंने कई कार्यकर्ताओं को फटकार भी लगाई। इस दौरान पायलट जिंदाबाद के नारे भी लगे।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


