राजस्थान में एक और स्कूल की खुली पोल! खुद स्टूडेंट्स ने गिनाई कमियां, धरने पर बैठा जेन अल्फा
बालोतरा जिले के सिवाना क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (मांगी) में आज अध्यापकों की भारी कमी से नाराज विद्यार्थियों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान छात्रों के अभिभावकों और ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कू…

सौजन्य से:- Navbharat Times
बालोतरा जिले के सिवाना क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (मांगी) में आज अध्यापकों की भारी कमी से नाराज विद्यार्थियों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान छात्रों के अभिभावकों और ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया।
बालोतरा/ बाड़मेर: राजस्थान में एक के बाद एक सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए उसके खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजने लगा है। इसी क्रम में बालोतरा जिले के सिवाना क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (मांगी) में आज विरोध के स्वर सुनाई दिए। अध्यापकों की भारी कमी से नाराज विद्यार्थियों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को छात्रों के अभिभावकों और ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और बाहर धरने पर बैठ गए।
एक शिक्षक के भरोसे 12वीं तक का स्कूल
ग्रामीण और छात्रों का आरोप है कि सीनियर सैकंडरी स्तर तक क्रमोन्नत हो चुके इस विद्यालय में लंबे समय से महत्वपूर्ण विषयों के पद खाली पड़े हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि वर्तमान में यह पूरा स्कूल महज एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है। पर्याप्त अध्यापकों के न होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है, जिससे उनके भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। इसे लेकर 12 वीं के छात्र ने बताया कि टीचर लाकर प्रशासन को हमारी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
अधिकारियों की अनदेखी पर बढ़ा आक्रोश
ग्रामीणों और अभिभावकों के अनुसार, उन्होंने कई बार शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में मांगी ग्राम पंचायत ने संयुक्त निदेशक (शिक्षा विभाग, जोधपुर मंडल) को पत्र भेजकर चेतावनी भी दी थी कि यदि समय रहते शिक्षकों की व्यवस्था नहीं हुई, तो तालाबंदी की जाएगी। उनका कहना है कि इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों को यह कदम उठाना पड़ा।
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
गेट पर तालाबंदी और उग्र प्रदर्शन की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराने और ताला खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी छात्र और ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। छात्रों ने दो टूक शब्दों में प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि जब तक स्कूल में सभी आवश्यक विषयों के स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति का लिखित या ठोस समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन और तालाबंदी लगातार जारी रहेगी।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


