जयपुर में पोते ने दादी का गला रेतकर की हत्या
जयपुर में पोते ने दादी का गला रेतकर की हत्या पुलकित के पिता की बात सुनकर पड़ोसी श्रवण सिंह उनके साथ घर पहुंचे। श्रवण सिंह के मुताबिक, घर के अंदर विमला देवी का शव बेड पर पड़ा था। पूरा बेड खून से सना हुआ था और महिला का गला…

सौजन्य से:- Hindustan
जयपुर में पोते ने दादी का गला रेतकर की हत्या
पुलकित के पिता की बात सुनकर पड़ोसी श्रवण सिंह उनके साथ घर पहुंचे। श्रवण सिंह के मुताबिक, घर के अंदर विमला देवी का शव बेड पर पड़ा था। पूरा बेड खून से सना हुआ था और महिला का गला रेता हुआ था।
जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 25 साल के पोते ने कथित तौर पर अपनी दादी का चाकू से गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपी घर के आसपास ही घूमता रहा। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब भी वह घर में मौजूद था।
पुलिस ने आरोपी पोते पुलकित को डिटेन कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है। घटना के वक्त घर में पुलकित और उसकी दादी विमला देवी ही मौजूद थीं।
पिता घर पहुंचे तो सामने था खौफनाक मंजर
पुलिस के अनुसार, पुलकित के पिता प्रदीप शर्मा स्कूल में पढ़ाकर मंगलवार को अपने घर लौटे थे। घर के अंदर पहुंचते ही उनकी नजर बेड पर पड़ी। वहां उनकी मां विमला देवी खून से लथपथ पड़ी थीं।
प्रदीप ने देखा कि बेटे के हाथ और कपड़े भी खून से सने हुए थे। घर का मंजर देखकर वह घबरा गए। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी श्रवण सिंह के घर जाकर घटना की जानकारी दी।
पड़ोसी के साथ घर पहुंचे पिता
पुलकित के पिता की बात सुनकर पड़ोसी श्रवण सिंह उनके साथ घर पहुंचे। श्रवण सिंह के मुताबिक, घर के अंदर विमला देवी का शव बेड पर पड़ा था। पूरा बेड खून से सना हुआ था और महिला का गला रेता हुआ था।
इसी दौरान उनकी नजर पुलकित पर भी पड़ी। उसके कपड़ों और दोनों हाथों पर खून लगा हुआ था। घटना के बाद भी वह घर के बाहर पोर्च में घूम रहा था।
पुलिस पहुंची तो आरोपी घर में ही मौजूद था
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक पुलकित घर में ही मौजूद था। पूछताछ के दौरान उसने घटना के बारे में कुछ भी जानकारी होने से इनकार किया।
पुलिस ने उसे मौके से डिटेन कर लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर दादी की हत्या क्यों की गई और वारदात के पीछे क्या वजह थी।
कॉलेज स्टूडेंट है आरोपी पोता
SHO दिलीप सिंह ने बताया कि वारदात भट्टा बस्ती इलाके की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई है। मृतका की पहचान विमला देवी के रूप में हुई है। आरोपी पोता पुलकित 25 साल का है और कॉलेज स्टूडेंट है।
पुलिस के मुताबिक, घटना के समय घर में केवल पुलकित और उसकी दादी मौजूद थीं। आरोपी के माता-पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं।
ADCP भी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ADCP बजरंग सिंह शेखावत ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से जानकारी जुटाने के साथ घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने विमला देवी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कांवटिया अस्पताल भिजवाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस की पूछताछ के बाद हत्या से जुड़े कई सवालों के जवाब सामने आने की उम्मीद है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


