घरवालों का तो छोड़ो, उम्मीदवार को नहीं मिला खुद का वोट! राजस्थान निकाय चुनाव में चौंकाने वाला रिजल्ट
Sign In Advertisement X Rajasthan Local Body Elections Results 2026: राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव में एक ऐसा नतीजा सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच ल…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
Rajasthan Local Body Elections Results 2026: राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव में एक ऐसा नतीजा सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. बालोतरा जिले की सिणधरी नगरपालिका के वार्ड नंबर 3 से चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रत्याशी ओम प्रकाश को एक भी वोट नहीं मिला. खास बात यह है कि प्रत्याशी का दावा है कि उन्होंने खुद अपने पक्ष में मतदान किया था. ओम प्रकाश ने चुनाव परिणाम पर सवाल उठाते हुए मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनके परिवार के करीब 10 वोट थे और उन्होंने खुद भी अपने लिए वोट डाला था, लेकिन परिणाम में उन्हें शून्य वोट मिले. कांग्रेस उम्मीदवार ने जीता चुनाव...
दरअसल, सिणधरी के वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस के उम्मीदवार भंवरा राम ने जीत दर्ज की. उन्हें 133 वोट मिले, जबकि भाजपा के खेमा राम को 93 वोट मिले. वहीं, RLP प्रत्याशी ओम प्रकाश के खाते में 0 वोट दर्ज हुए. इस नतीजे के बाद वार्ड का चुनाव परिणाम चर्चा में आ गया है.
ओम प्रकाश ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए. उनका आरोप है कि उनके परिवार के 10 वोट होने के बावजूद उन्हें एक भी वोट नहीं मिला.
उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद भी अपने पक्ष में मतदान किया था. ओम प्रकाश ने आरोप लगाया कि 'वोट चोरी हुए' और दावा किया कि EVM सील किए जाने के दौरान कांग्रेस को छोड़कर बाकी दलों के पोलिंग एजेंटों को बाहर कर दिया गया था.
RLP प्रत्याशी ने कहा कि वह इस मामले की चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे. हालांकि, वोटों में गड़बड़ी के आरोपों पर संबंधित चुनाव अधिकारियों की ओर से क्या जवाब दिया गया है, यह स्पष्ट होना अभी बाकी है. इसलिए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि के बिना इन्हें तथ्य के तौर पर नहीं देखा जा सकता.
Advertisement
यह भी पढ़ें: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट: राजस्थान निकाय चुनाव में हैरान करने वाला रिजल्ट
राजस्थान के 309 निकायों में हुई मतगणना
यह नतीजा राजस्थान की 309 शहरी निकायों के चुनावों की मतगणना के दौरान सामने आया. इन चुनावों में 10 हजार से ज्यादा पार्षद पदों के लिए मतदान हुआ था.
चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों की ओर से एक-दूसरे पर कई आरोप भी लगाए गए. विपक्षी दलों ने सत्ताधारी भाजपा पर चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का आरोप लगाया, जबकि भाजपा ने इन आरोपों को खारिज किया.
BJP ने कांग्रेस पर बनाई बढ़त
सोमवार को जारी नतीजों में राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों में सत्ताधारी भाजपा ने कांग्रेस पर अपनी बढ़त बनाए रखी. शाम 5:45 बजे तक 10,210 वार्डों के परिणाम घोषित किए जा चुके थे. कुल 10,244 वार्डों में मतगणना हुई.
घोषित नतीजों के मुताबिक:
BJP: 4,171 वार्ड
कांग्रेस: 3,597 वार्ड
कुल गिने गए वार्ड: 10,244
शाम 5:45 बजे तक घोषित परिणाम: 10,210
CM भजनलाल शर्मा ने बताया 'ऐतिहासिक जीत'
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि यह पार्टी और सरकार के विकास मॉडल में जनता के भरोसे को दर्शाता है.
Advertisement
जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया. उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले ढाई वर्षों में भाजपा सरकार के काम पर अपनी मुहर लगाई है.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


