जयपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार दोस्तों को कुचला, दो की मौत; घायलों के कटे पैर ट्रक में लटके मिले
जयपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार दोस्तों को कुचला, दो की मौत; घायलों के कटे पैर ट्रक में लटके मिले जयपुर के दौलतपुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दो की मौत हुई, जबकि दो गंभी…

सौजन्य से:- Amar Ujala
जयपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार दोस्तों को कुचला, दो की मौत; घायलों के कटे पैर ट्रक में लटके मिले
जयपुर के दौलतपुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दो की मौत हुई, जबकि दो गंभीर घायल हैं। चालक फरार है।
विस्तार
दौलतपुरा इलाके में सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों घायल युवकों के पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गए। कटे हुए पैर ट्रक के अगले हिस्से में लटके मिले।
हादसा सोमवार सुबह करीब 6:45 बजे दौलतपुरा सर्विस रोड पर खेडवाड़ी पुलिया के नीचे हुआ। पुलिस के अनुसार, चारों दोस्त रविवार रात एक दोस्त के घर रुके थे। सुबह सभी एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खेडवाड़ी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में अवकेश (18) पुत्र रामकिशोर निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश और प्रवीण (10) पुत्र प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर गिरने से एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
यह भी पढें- जयपुर में खौफनाक वारदात: बिंदायका में महिला की हत्या कर जमीन में दफनाया शव, एफएसएल ने जुटाए अहम सबूत, पति फरार
घायलों को SMS अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां दो युवक मृत मिले, जबकि विकास पुत्र जितेंद्र और शिवम पुत्र बबलू गंभीर हालत में पड़े थे। पुलिस ने टोल एंबुलेंस की मदद से चारों को SMS अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों घायलों का उपचार जारी है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों घायलों के एक-एक पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गए। हादसे के बाद जब ट्रक की जांच की गई तो उसके अगले हिस्से में दोनों कटे हुए पैर लटके मिले।
ट्रक जब्त, चालक की तलाश
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दौलतपुरा थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और ट्रक चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, चारों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और हरमाड़ा इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। सुबह काम के सिलसिले में निकलते समय हुए इस हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


